Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र: सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित
    News

    झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र: सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 4, 2023Updated:August 4, 20233 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    बीजेपी के विधायक राज्यपाल से मिलकर विधानसभा पहुंचे

    रांची। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र सत्र के छठा और अंतिम दिन है। स्पीकर ने हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी है। भाजपा विधायक बिरंची नारायण ने प्रश्नकाल से जुड़ा अपना प्रश्न यह कह कर पूछने से इंकार कर दिया कि जो मामले सदन की कार्यवाही के पहले दिन से भाजपा उठा रही है, उसपर सदन में गौर नहीं किया जा रहा है। इसलिए प्रश्नकाल का बहिष्कार किया जा रहा। 11.30 बजे स्पीकर ने विपक्ष के हो हल्ला के बीच सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। राज्यपाल से मिलने के बाद विपक्ष के विधायक राजभवन से सीधे विधानसभा पहुंचे। इसके बाद सदन में प्रवेश करते ही हंगामा करने लगे। 11.20 में विपक्ष नियोजन नीति क्या हुआ के नारे लगाते हुए वेल में पहुंच गए। प्रतियोगी परीक्षा बिल का काला कानून वापस करने की मांग करते रहे।

    दीपिका पांडेय ने कहा- बीजेपी के लोग हेडक्वार्टर गए हैं

    शुक्रवार को 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई। कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सूचना के तहत कहा स्पीकर महोदय आप देख रहे हैं कि एक तरफ का मैदान पूरा खाली है। क्योंकि बीजेपी के लोग अपने हेडक्वार्टर गए हुए हैं, यानि राज्यपाल से मिलने गए है। उन्होंने आरोप लगाया कि गुरुवार को प्रतियोगी परीक्षा से जुड़े विधेयक सदन में पास हुआ है, लेकिन उसका विरोध जताने के लिए भाजपा के विधायक राज्यपाल से मिलने गए हुए हैं। सूचना के तहत प्रदीप यादव ने भी इसपर सवाल खड़े किए। वहीं, मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने प्रश्वकाल के दौरान कहा कि अब तो नेता प्रतिपक्ष का बैरियर भी खत्म हो गया है। लेकिन अभी तक भाजपा के लोग अपना नेता नहीं चुन पा रहे हैं। 11.20 में विपक्ष के नेता सदन पहुंच गए व हंगामा शुरू कर दिए हैं।

    राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    बता दें कि झारखंड प्रतियोगी परीक्षा 2023 विधेयक को लेकर विपक्ष लगातार विरोध दर्ज करा रहा है। शुक्रवार को बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल से मिलकर इस विधेयक को पास ना करने की गुजारिश की गई। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह काला कानून है, इसे सदन के अंदर व बाहर विरोध किया जा रहा है। 2023 इस विधेयक को सरकार पारित न करें। इस काले कानून को पास होने नहीं दिया जाएगा। भाजपा का मानना है कि इस विधेयक में ऐसी कई खामियां है जो एक इंसान के अधिकारों का हनन करेगी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अवहेलना करते हुए बिना जांच के सीधी गिरफ्तारी और परीक्षा में कदाचार के बाद उठने वाले सवालों को लेकर परीक्षार्थियों पर एफआई आर दर्ज होना शामिल है। बाबूलाल मरांडी का कहना है कि विधेयक में कई ऐसे शर्ते हैं, जिस पर व्यापक चर्चा होनी चाहिए और कई शर्तों को विलोपित करने की आवश्यकता है। सरकार संख्या बल के अहंकार में युवाओं, बेरोजगारों की आवाज बंद करना चाहती है। वहीं, भाजपा के विधायकों का मानना है कि सरकार आगे आने वाली नियुक्तियां को बंदरबांट करना चाहती है।

    alamgir alam bjp Congress hemant soren jmm
    Previous Articleझारखंड विधानसभा का मानसून सत्र: बीजेपी के विधायक राज्यपाल से मिलकर सदन में पहुंचे | हंगामा शुरू
    Next Article झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र: जातिय जनगणना कराने पर विचार करेगी सरकार | आलमगीर आलम

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    June 24, 20263 Mins Read

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास!

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.