Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»झारखंड शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षित शिक्षक संघ अपनी 6 सूत्री मांग को लेकर सीएम को ज्ञापन सौंपा
    News

    झारखंड शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षित शिक्षक संघ अपनी 6 सूत्री मांग को लेकर सीएम को ज्ञापन सौंपा

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 2, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षित शिक्षक संघ के नेतृत्व में 6 सूत्री मांगों को लेकर झारखंड के 24 जिलों के बेरोजगार शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षित शिक्षकों की ओर से विधानसभा के समक्ष दो दिवसीय धरना अपनी मांगों को लेकर दिया। दो दिवसीय  धरना के दौरान बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद व जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी के पहल पर संघ के 4 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर  6 बिंदुओं पर वार्ता हुई। मुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया कि इस पर जल्द से जल्द पहल की जाएगी। मानसून सत्र के दौरान हजारीबाग सदर के विधायक मनीष जयसवाल के द्वारा  अल्पसूचित  प्रश्नकाल के माध्यम से  विधानसभा के समक्ष  189 उत्क्रमित उच्च विद्यालयों में शारीरिक शिक्षक के पद को  सृजन  करने  के संबंध में सरकार से सवाल किए गए। धरना  में मुख्य रूप से अध्यक्ष हेमंत कुमार महतो, अनिल उरांव , देवाशीष भगत, राजकुमार महतो, दीपक कुमार, मुकेश कुमार ,रजनीश कुमार, बसंती कुमारी, अंशु राज, संतोष कुमार, राजेश कुमार, तपन कुमार यादव,  जयंती कच्छप,  रामरति कच्छप, संजय यादव, प्रवीण पंकज, भरत कुमार,  लालमणि कुमार, गुलशन कुमार, अजय महतो,  आदि  सैकड़ों  शारीरिक  शिक्षा  प्रशिक्षित शिक्षक उपस्थित हुए।

    ये है प्रमुख मांगे

    • राज्य के सभी स्तर के (1-5) प्राथमिक, (6-8) मध्य, (9-10) माध्यमिक, (11 -12) +2 उच्च विद्यालय के शिक्षक नियुक्तियों में शारीरिक शिक्षा विषय को शामिल किया जाए।
    • राज्य के 189 उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालयों में शारीरिक  शिक्षा विषय का पद सृजित कर नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल किया जाए।
    • झारखंड के सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में शारीरिक शिक्षा निदेशक, उप-निदेशक शारीरिक शिक्षा, विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा एवं सहायक प्राध्यापक शारीरिक शिक्षा के पद सृजन एवं JET की  परीक्षा में शारीरिक शिक्षा के विषय को शामिल किया जाए।
    • नई शिक्षा नीति के तहत शारीरिक शिक्षा के विषय को अतिशीघ्र पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए।
    • CGTTCE– 2016 शारीरिक शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में त्रुटियों को सुधार करते हुए B.P.E, BBA,  BE / B.Tech एवं BCA को कला, वाणिज्य ,विज्ञान में स्नातक के समक्ष मानते हुए सभी अभ्यर्थीओं को शारीरिक शिक्षा विषय की नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल किया जाए।
    • झारखंड के सभी प्रखंडों में खेलकूद को पंचायत स्तर तक बढ़ावा देने के लिए प्रखंड खेल पदाधिकारी (BSO) के पद को सृजित कर नियुक्ति की जाए एवं सभी नियुक्ति प्रक्रियाओं में उम्र सीमा मे छूट दी जाए।
    Congress hemant soren jmm
    Previous Articleसड़क दुर्घटना में कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसबी सिंह की मौत
    Next Article ‘मोदी सरनेम’ केस में राहुल गांधी ने कहा- माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.