Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»पलामू टाइगर रिजर्व में शून्य से बढ़कर एक हो गई है बाघ की संख्या
    News

    पलामू टाइगर रिजर्व में शून्य से बढ़कर एक हो गई है बाघ की संख्या

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 30, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। पलामू बाघ अभयारण्य (पीटीआर) में बाघ की संख्या 2018 में शून्य से बढ़कर एक पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के मौके पर जारी केंद्र की नवीनतम बाघ स्थिति रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। राज्य के बाकी हिस्सों में हालांकि बाघ का कोई उल्लेख नहीं है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ-वन्यजीव) शशिकर सामंत ने बताया, नवीनतम अनुमान रिपोर्ट में, बाघ के स्कैट (मल) के आनुवंशिक विश्लेषण के जरिये पीटीआर में एक बाघ की सूचना दी गई है। उन्होंने कहा, रिपोर्ट में हालांकि राज्य में कहीं भी बाघ की मौजूदगी का जिक्र नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि पीटीआर में बाघ की मौजूदगी झारखंड के पलामू टाइगर रिजर्व लिए अच्छी खबर है, क्योंकि 2018 में यहां कोई बाघ नहीं था। अखिल भारतीय बाघ आकलन (एआईटीई) की 2018 रिपोर्ट में झारखंड में पांच बाघों का उल्लेख किया गया था, लेकिन पीटीआर में किसी बाघ की जानकारी नहीं दी गई थी। तत्कालीन राज्य मुख्य वन्यजीव वार्डन पीके वर्मा ने भी बाघों के स्थानों को लेकर स्पष्टीकरण के लिए डब्ल्यूआईआई और एनटीसीए को पत्र लिखने का फैसला किया था। उन्होंने कहा था, हम जानना चाहते हैं कि अगर पीटीआर में बाघ नहीं हैं तो पांच बाघ कहां पाए गए हैं। मध्य प्रदेश में बाघों की सबसे बड़ी आबादी 785 बताई गई है, जबकि कर्नाटक और उत्तराखंड में क्रमशः 563 और 560 बाघ हैं। सामंत ने कहा, हमें उम्मीद है कि अगली बाघ आकलन रिपोर्ट में बाघों की संख्या बढ़ेगी। बाघ आकलन कवायद अक्टूबर 2021 से मार्च 2022 में की गई थी। भारतीय वन्यजीव संस्थान को 14 स्कैट नमूने भेजे थे। उन्होंने पुष्टि की थी कि दो स्कैट नमूने बाघों के थे। हमें उम्मीद थी कि ताजा रिपोर्ट में कम से कम दो बाघ होंगे। लेकिन डब्ल्यूआईआई के अधिकारियों का कहना है कि दोनों स्कैट एक ही बाघ के हैं।


    hemant soren jharkhand plamu tiger ptr
    Previous Articleराहुल गांधी के घुटने के इलाज के बाद CWC का होगा प्रकाशन
    Next Article ब्रेकिंग: कल पीएम नेरेंद्र मोदी झारखंड के सांसदों के साथ बैठक करेंगे | रघुवर दास भी होंगे शामिल

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.