Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»हाथियों के उत्पात से बचाव के लिए मोबाइल ऐप, मूवमेंट होते ही लोगों को मिलेगा अलर्ट
    News

    हाथियों के उत्पात से बचाव के लिए मोबाइल ऐप, मूवमेंट होते ही लोगों को मिलेगा अलर्ट

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 29, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    एप वन विभाग के अफसरों के लिए और दूसरा आम लोगों के लिए

    रांची। झारखंड में हाथियों का उत्पात को लेकर ग्रामीण हमेशा चिंतित रहते हैं, कई बार तो हाथी लोगों की जान भी ले लेते हैं। लेकिन अब इसके बचाव को लेकर सरकार ने कदम उठा लिए हैं। वन विभाग ने मोबाइल अलर्ट ऐप लांच कर दिया। इसके जरिए लोगों को हाथियों के मूवमेंट की सूचना समय रहते मिल जाएगी, वे सुरक्षा के लिए एहतियाती उपाय कर सकेंगे। यह ऐप 20 किलोमीटर के दायरे में मौजूद हाथी या उसके झुंड आने पर मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से अलर्ट करेगा। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दरअसल दो अलग-अलग ऐप विकसित किए गए हैं। एक वन विभाग के अफसरों के लिए और दूसरा आम लोगों के लिए। वन विभाग भी हाथियों के मूवमेंट की जानकारी मिलते ही लोगों को अलर्ट करने और उन्हें आबादी वाले इलाकों से दूर रखने के लिए आवश्यक कदम उठा सकेगा। ऐप के जरिए हाथियों के मूवमेंट की सूचना मिलने से धन-जन की क्षति रोकने में मदद मिल सकेगी।

    सीएम ने किया था एप का लॉन्चिंग

    दूसरा ऐप आम लोगों के लिए होगा, जिन्हें लगभग 20 किलोमीटर के दायरे में हाथियों का मूवमेंट होने पर अलर्ट प्राप्त होगा। इस ऐप की लॉन्चिंग वन महोत्सव के दौरान झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने की थी। हाथियों के मूवमेंट की जानकारी वन विभाग के कर्मी और ग्रामीण क्षेत्रों में गठित किए जाने वाले सुरक्षा दल के सदस्य एप्लीकेशन में हाथी सहित अन्य जानवरों की लोकेशन के साथ फोटो सब्मिट करेंगे। फोटो अपलोड होते ही संबंधित इलाके के लोगों को अलर्ट चला जाएगा।

    जानकारी एफएम रेडियो के जरिए प्रसारित होगा

    वन विभाग ने इसके अलावा हाथियों के मूवमेंट की जानकारी एफएम रेडियो के जरिए प्रसारित करने का भी निर्णय लिया है। बता दें किं रहे कि वर्ष 2000 में झारखंड बनने से लेकर अब तक हाथियों के हमले में 1500 से भी ज्यादा लोगों की मौत हुई है। औसतन हर साल हाथी 80 से 90 लोगों की जान ले लेते हैं। हाथी-मानव संघर्ष में हर साल एक दर्जन से भी ज्यादा हाथियों की भी मौत हो जाती है।


    elephant forest department hemant soren
    Previous Articleरविवार के दिन भी खुले रहेंगे ऑफिस, विभाग ने जारी किया आदेश
    Next Article ब्रेकिंग: रांची ट्रैफिक एसपी हारिस बिन जमां को रांची ग्रामीण एसपी के पद का अतिरिक्त प्रभार मिला

    Explore More

    September 10, 20263 Mins Read

    BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद

    September 10, 20262 Mins Read

    अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर

    September 10, 20264 Mins Read

    IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद September 10, 2026
    • अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर September 10, 2026
    • IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर September 10, 2026
    • Aadhaar Face Authentication। अब बैंकिंग ऐप में ही होगा फेस वेरिफिकेशन।UIDAI ने लॉन्च किया नया SDK September 10, 2026
    • Asian Games: एशियाड में भारत का शानदार रिकॉर्ड, इन खेलों में सबसे ज्यादा मेडल; दो बार कर चुका है मेजबानी September 10, 2026
    • दिल्ली की अवैध इमारतों पर हरीश साल्वे की दो टूक, बोले- सिर्फ बुलडोजर चलाना समाधान नहीं, लोगों को कहां भेजेंगे? September 10, 2026
    • Karan Adani को SEBI से बड़ी राहत, इंटर-कॉरपोरेट डिपॉजिट मामले में ₹13.65 लाख देकर हुआ सेटलमेंट September 10, 2026
    • Canada से 8 साल बाद भारतीय परिवार की वापसी, शरण की अर्जी खारिज होने पर ट्रक ड्राइवर हरीश को छोड़ना पड़ा देश September 10, 2026
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.