Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»5 दिनों बाद कब्र से निकाला गया स्कूली छात्रा का शव
    Crime

    5 दिनों बाद कब्र से निकाला गया स्कूली छात्रा का शव

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 28, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    बीते 23 जुलाई को 14 वर्षीया छात्रा मनीषा मालतो की मौत हो गई थी

    रांची। पाकुड़ जिले के आवासीय मिशन स्कूल की छात्रा मनीषा मालतो की मौत के 5 दिनों बाद उसका शव शुक्रवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र से निकाला गया। लबदा घाटी स्कूल की 2 अन्य छात्राओं का बीते 5 दिनों से हॉस्पिटल में इलाज च\ल रहा है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि तीनों छात्राएं अचानक बीमार हो गई थीं। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया। दूसरी तरफ छात्राओं के माता-पिता का कहना है कि तीनों किन परिस्थितियों में बीमार हुईं, इसके बारे में उन्हें साफ तौर पर कुछ नहीं बताया गया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप मढ़ा है। तीन छात्राएं आदिम पहाड़िया जनजाति की हैं। इलाज के दौरान बीते 23 जुलाई को 14 वर्षीया छात्रा मनीषा मालतो की मौत हो गई थी। शव को एक प्राइवेट गाड़ी से उसके गांव पहुंचा दिया गया। बगैर पोस्टमार्टम उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतका की लाश कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

    पिता ने कहा, बेटी से मिलने नहीं दिया गया

    मृतक मनीषा के पिता मैसा पहाड़िया ने आरोप लगाया कि जब उनकी बेटी का इलाज चल रहा था तब उसे मिलने नहीं दिया गया और 23 जुलाई को उन्हे बेटी का शव सौंप दिया गया। पहाड़िया नेता सिमोन मालतो ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जब बच्ची की मौत हो गई थी तो बरहेट थाना प्रभारी और रांगा थाना प्रभारी हॉस्पिटल में मौजूद थे, तो क्यों शव का पोस्टमार्टम नही कराया गया। जिन दो अन्य छात्राओं सेविका मालतो और रेबिका मालतो का इलाज चल रहा है, उनकी हालत में अब सुधार बताया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि तीनों प्वाइजनिंग की शिकार हुई हैं। संभवतः उन्हें किसी जहरीले जीव ने काटा है। उन्हें एंटी वेनम दिया गया है। एसडीओ हरिवंश पंडित ने कहा कि मृत बच्ची का पोस्टमार्टम नहीं कराना स्कूल प्रबंधन की लापरवाही है। अब उसका शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


    alamgir alam banna gupta dc pakur hemant soren pakur sp pakur
    Previous Articleझारखंड विधानसभा में अब विधेयकों का प्रारूप केवल हिंदी में तैयार किया जाएगा
    Next Article ईडी के रडार पर झारखंड के सीनियर आईएएस अधिकारी के श्रीनिवासन | सरकार से मांगी रिपोर्ट

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.