Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»झारखंड के रणजी क्रिकेटर अजय यादव ने सभी फार्मेट से लिया संन्यास | अब बच्चों को कोचिंग देने का प्लान
    News

    झारखंड के रणजी क्रिकेटर अजय यादव ने सभी फार्मेट से लिया संन्यास | अब बच्चों को कोचिंग देने का प्लान

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 22, 2023Updated:July 22, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड रणजी टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में शुमार अजय यादव ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया। NEWS BOX BHARAT से खास बातचीत करते हुए दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अजय यादव ने कहा कि अब उनका शरीर क्रिकेट के लिए साथ नहीं दे रहा है, इसलिए संन्यास ले रहा हूं। अब मैं बच्चों को कोचिंग देना चाहता हूं। मेरा जो गेंदबाजी में अनुभव रहा, नए बच्चों को तराश कर उसे साझा करना चाहता हूं। अगर झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) मेरा सेवा लेना चाहेगा तो मैं जरूर सेवा दूंगा। मैं खेलने से दूर हुआ हूं, लेकिन क्रिकेट से दूर नहीं रह सकता। कोचिंग देकर नए-नए बच्चों का भविष्य बनाना चाहता हूं। अजय ने कहा कि क्रिकेट छोड़ना आसान काम नहीं है, लेकिन मेरा भाग्य साथ नहीं दे रहा। इसलिए अब मैं आगे क्रिकेट नहीं खेल सकता। अजय ने कहा कि मेरी इच्छा थी की मैं फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 100 विकेट पूरा कर लूं, पर ये नहीं कर सका। अजय ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 96 विकेट हासिल किए हैं।

    2012 में झारखंड रणजी क्रिकेट टीम में हुआ था सेलेक्शन

    2012-13 में झारखंड की ओर से अजय यादव का सेलेक्शन रणजी टीम के लिए हुआ था। इसके बाद से अजय लगातर झारखंड की ओर से रणजी क्रिकेट का मैच खेलकर कई विकेट हासिल किए। अजय झारखंड की ओर से अपना अंतिम मैच रणजी 2020 तक खेलें। इसके बाद घुटने में चोट लग जाने के कारण लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे। अजय ने 31 रणजी मैच खेले 70 विकेट हासिल किए। मुश्ताक अली, देवधर ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट में अजय ने अपनी गेंदबाजी का जादू बिखेरा। अजय यादव ने टीम इंडिया के विकेटकीपर ईशान किशन, गेंदबाज शाहबाज नदीम, वरुण आरोन, वरुण शुक्ला, सौरभ तिवारी, एसपी गौतम, इशांत जग्गी जैसे दिग्गज क्रिकेटरों के साथ लंबे समय तक टीम में रहकर खेलें।

    ajay yadav Ajaynath Shahdeo bcci ishan kishan ishank jaggi jsca rahul shukla saurav tiwary shahbaz nadeem varun aaron
    Previous Articleआज 24 आईपीएस अधिकारियों को सीएम बैच लगाकर सम्मानित करेंगे
    Next Article फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ से प्रसिद्धि मिली ‘दूधसागर झरने’ पर प्रतिबंध लगा दिया गया

    Explore More

    March 15, 20262 Mins Read

    5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी: अप्रैल में वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

    March 14, 20262 Mins Read

    PNG कनेक्शन वालों के लिए नया नियम: अब नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर

    March 14, 20263 Mins Read

    हॉर्मुज संकट के बीच भारत के लिए राहत | दो LPG टैंकर सुरक्षित भारत की ओर रवाना

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा April 12, 2026
    • अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, फिर बढ़ा युद्ध का खतरा April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.