Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Business»ITR की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने का कोई प्लान नहीं | आईटीआर फाइल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई
    Business

    ITR की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने का कोई प्लान नहीं | आईटीआर फाइल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 15, 20232 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल नहीं किया है तो आपके लिए एक अच्छी खहर है। यह अपडेट उन लोगों के लिए ज्यादा काम का है जो यह सोच रहे हैं कि वित्त मंत्रालय की तरफ से आईटीआर दाखिल करने की तारीख को आगे बढ़ाया जाएगा। वित्त मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने इस पर साफ किया कि इस बार आईटीआर की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने का कोई प्लान नहीं है। इस बार आईटीआर फाइल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा से जब इस बारे में सवाल किया गया कि क्या उत्तर भारत में बाढ़ और भारी बारिश के मद्देनजर आईटीआर की समय सीमा बढ़ाने की योजना है। इस पर उन्होंने साफ कहा कि इसको लेकर किसी प्रकार का प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है और हमारा कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा मेरी सभी टैक्सपेयर्स को सलाह है कि उन्हें अपना टैक्स रिटर्न समय से दाखिल करना चाहिए। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी समय सीमा में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा, जितनी जल्दी वे आईटीआर दाखिल करेंगे उतना बेहतर होगा।

    पिछले साल की समान अवधि की तुलना में ज्यादा टैक्स रिटर्न दाखिल हुए

    वित्त वर्ष 2022-23 के लिए आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। इस बार 12 जुलाई तक पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 10 मिलियन से ज्यादा टैक्स रिटर्न दाखिल किए गए हैं। 13 जुलाई तक असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए दाखिल किए गए आईटीआर की संख्या बढ़कर 23.4 मिलियन हो गई थी। जबकि निर्धारण वर्ष के लिए सत्यापित रिटर्न की संख्या 21.7 मिलियन थी।

    5 हजार रु. तक की पेनाल्टी देनी पड़ सकती है

    निर्धारण वर्ष 2023-24 के लिए 8.48 मिलियन सत्यापित आईटीआर भी संसाधित किए गए थे। हालांकि रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया काफी हद तक सुचारू रही है। लेकिन बाढ़ के कारण समय सीमा को कम से कम एक महीने बढ़ाने के लिए कुछ अनुरोध आए हैं। इसके अलावा, कुछ टैक्स एक्सपर्ट ने नोट किया है कि जीएसटी टैक्स रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा भी 31 जुलाई है। अंतिम तिथि तक आईटीआर फाइल नहीं करने पर आपको 5 हजार रु. तक की पेनाल्टी देनी पड़ सकती है।

    fianance minister income tax return itr
    Previous ArticleCBSE 2024 EXAM: 10‍वीं व 12वीं एग्जाम की तारिख का एलान | ऑनलाइन cbse.gov.in पर करें चेक
    Next Article रांची के फरीद खान बनाए गए झारखंड रेफरी कमेटी के सदस्य

    Explore More

    June 24, 20262 Mins Read

    81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल

    June 21, 20262 Mins Read

    20 जून 2026 का सोने का भाव: Tanishq, Kalyan और Malabar Gold में आज का लेटेस्ट रेट जारी, देखें 24K, 22K और 18K की कीमतें

    May 23, 20262 Mins Read

    पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 9 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, विपक्ष ने सरकार को घेरा

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    • घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण के बाद मरीजों ने रैंप वॉक कर पेश की प्रेरक कहानी, रांची में आयोजित हुआ खास कार्यक्रम। June 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.