Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»केंद्र की अहंकारी मोदी सरकार के खिलाफ झारखंड कांग्रेस ने मार्च निकाला
    News

    केंद्र की अहंकारी मोदी सरकार के खिलाफ झारखंड कांग्रेस ने मार्च निकाला

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 7, 2023Updated:July 7, 20233 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    झारखंड लेटेस्ट न्यूज

    रांची। गुजरात हाईकोर्ट द्वारा राहुल गांधी जी की संसद सदस्यता की याचिका खारिज करने  के मामले को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने केन्द्र की अहंकारी मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस भवन से अलबर्ट एक्का चौक तक एकजुटता संकल्प मार्च निकाला। कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ता आज 03 बजे कांग्रेस भवन से भारी बारिश के बीच हाथों में केन्द्र की अहंकारी सरकार के खिलाफ तख्तीयां लेकर एकजुटता संकल्प मार्च में शामिल हुए। एकजुटता संकल्प मार्च को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा सच की लडाई लड़ी और आगे भी लड़ते रहेंगे। ललित मोदी, निरव मोदी, विजय मालिया, जतिन मेहता, मेहुल चोकसी जैसे भगोड़े मोदी सरकार के निगरानी में जनता का पैसे लेकर विदेश पहुंच गए। भाजपा ने उन्हें आजाद कर दिया, पर झूठ की चाले चलकर एक राजनीतिक साजिश के तहत राहुल गांधी को कटघरे में खड़ा कर संसद से निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा कि अहंकारी सत्ता चाहती है कि जनता के हितों का सवाल न उठें। देश के लोगों की जिंदगियों को बेहतर बनाने वाले सवाल न उठे, महंगाई पर सवाल न पूछे जाएं, युवाओं के रोजगार पर कोई बात न हो, किसानों की भलाई की आवाज न उठे, महिलाओं की हक की बात न हो, श्रमिकों के सम्मान का सवाल न उठाया जाए, सत्ता सच को दबाने के लिए हर हथकंडा अपना रही है।

    सत्य पराजित नहीं हो सकता: आलमगिर आलम

    कांग्रेस विधायक दल के नेता सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि अहंकारी सत्ता जनता के हितों से जुड़े सवालों से भटकानें के लिए साम, दाम, दंड भेद सभी हथकंडा अपना रही है। लेकिन सत्य पराजित नहीं हो सकता। वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि जनता की ताकत के आगे न तो सत्ता का अहंकार ज्यादा दिन टिकेगा और न ही सच्चाई पर झूठ का पर्दा। राहुल गांधी अहंकारी सत्ता के सामने जनता के हितों से जुड़े सवालों की ज्योति जलाकर रखी है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि तमाम हमले वो अहंकारी भाजपा सरकार के हथकंडों के बावजूद एक सच्चे देश प्रेमी की तरह जनता से जुड़े सवालों को राहुल जी उठाने से पीछे नहीं हटे। जनता के दर्द बांटने के कर्तव्य पथ पर डटे हुए हैं। वहीं, कृषि मंत्री बादल ने कहा कि सत्य की जीत होगी, जनता की आवाज जीतेगी, देश अब मोदी जी की भ्रष्टाचार पर दोहरी नीति से अवगत हो चुकी है। विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता इस राजनीति साजिश से न डरेगा और न डरता है। हम राजनीति और कानूनी लड़ाई दोनों लड़ेंगे।

    ये हुए मार्च में शामिल

    इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक रामचन्द्र सिंह, मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह, आवास बोर्ड के चेयरमैन संजय लाल पासवान, युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव, महासचिव अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, विनय सिन्हा दीपू, अजय नाथ शाहदेव,  गजेन्द्र सिंह,  सतीष पॉल मंजुनी, रामाकांत आनंद, आलोक तिवारी, अमरेन्द्र सिंह,  बेलस तिर्की,  डॉ कुमार राजा, डॉ राकेश किरण महतो, सुरेन राम, अभिलाष साहू,   केदार पासवान,  अजहर पप्पू, राजेश कुमार शर्मा, डॉ राजीव नारायण प्रसाद, अजय सिंह, संजय कुमार छोटू सिंह, शहीद अहमद,  प्रिंस बट्ट,दिनेश लाल सिन्हा, विक्की ठाकुर, वशिष्ट लाल पासवान, सैयद हसनैन जैदी, संजय सरैया कमलेश, दिनेश लाल सिन्हा, निरंजन पासवान, जगदीश साहु, सूर्यकांत शुक्ला, गुलाम रब्बानी, रिंकू तिवारी, रेखा कौर, प्रियदर्शनी, अर्चना मिर्धा, पिया बर्मन, अनिल कुमार, जगदीश महतो सहित सैकड़ो कांग्रेसजन शामिल थे।

    News Box Bharat latest news

    Ajaynath Shahdeo alamgir alam badal patrlekh banna gupta jharkhand congress Rahul gandhi rajesh thakur rameshwar oraoan vinay sinha dipu
    Previous Articleग्रामीण विकास विभाग के निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम की पजमानत्नी व पिता के अग्रिम जमानत पर सुनवाई 18 जुलाई को होगा
    Next Article बालासोर ट्रेन हादसे में सीबीआई ने रेलवे के 3 अधिकारियों को अरेस्ट किया

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.