Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Lifestyle»दो प्यार करने वालों के बीच में अडंगा लगाने वाले तीसरे व्यक्ति के टुकड़े-टुकड़े कर दिए | पढ़े मर्डर का प्लान कैसे बनाया गया
    Lifestyle

    दो प्यार करने वालों के बीच में अडंगा लगाने वाले तीसरे व्यक्ति के टुकड़े-टुकड़े कर दिए | पढ़े मर्डर का प्लान कैसे बनाया गया

    News Box BharatBy News Box BharatJune 30, 20234 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    मांडर पुलिस ने हत्या करने वाले प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार किया

    रांची। प्यार में लोगों के जीने मरने की कसमें तो बहुत सुनी होगी, लेकिन जब दो प्यार करने वाले के बीच में कोई तीसरा आ जाता है तो यह इन प्रेमियों में नफरत कहां तक जा सकती है, इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। जब दो प्रेमी के बीच में अड़ंगा लगाने वाला हद पार करने लगता है तो फिर अंजाम का पता उसे भी नहीं चल पाता। कुछ ऐसा ही वारदात रांची जिले के मांडर थाना क्षेत्र के हातमा जंगल में हुआ। दोनों प्रेमी ने ऐसा प्लान बनाया की इनके प्यार में रोड़ा बन रहे तीसरे युवक की टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए। शरीर को तीन हिस्से में काटकर अलग-अलग जगह फेंक दिए गए। ताकि किसी को कुछ पता ही नहीं चले। लेकिन अपराधी कितना भी चालाक हो वो कानून के हाथ से बच नहीं सकता।

    हातमा जंगल में लाश का सिर व कमर के नीचे के भाग नहीं था

    27 जून को पुलिस को सूचना मिली कि हातमा जंगल के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। इसके बाद एसएसपी रांची कौशल किशोर ने ग्रामीण एसपी नौशाद को आवश्यक कार्रवाई हेतू निर्देश दिए। ग्रामीण एसपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उपाधीक्षक खलारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। टीम ने तुरंत हातमा जंगल पहुंचे। पुलिस ने जब लाश को देखा तो भौचक हो गए। क्योंकि लाश का सिर व कमर के नीचे का भाग नहीं था। पुलिस के द्वारा शव का पहचान किया जा रहा था कि 29 जून को सूचना मिली की ग्राम मलती के कुआं में एक व्यक्ति का सिर तैर रहा है। इसके बाद पुलिस ने कुआं से सिर को बाहर निकाला। सिर के आधार पर शव की पहचान सोहन भगत (45 वर्ष) के रूप में की गई। पुलिस को मिली गुप्ता सूचना के आधार पर मलती गांव से अल्बर्ट एक्का व महिला चरिया उरांव उर्फ चरिया तिग्गा को गिरफ्तार किया गया। कड़ाई व सख्ती से जब पुलिस ने इन दोनों से पूछताछ की तो बताया कि हत्या हम दोनों ने मिलकर सोहन भगत का किया था। मर्डर के दौरान शरीर के 3 टुकड़े कर दिए गए थे। सिर को कुआं में व धड़ को जंगल में फेंक दिया था। शरीर के एक हिस्से को साइकिल में बोरा में रखकर फेंका गया था। हत्या में टांगी व लाठी का उपयोग किया गया था।

    सोहन भगत की क्यों हत्या हुई

    ग्रामीण एसपी नौशाद ने बताया कि आरोपी अल्बर्ट एक्का से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि 5 साल पहले ब्रांबे की रहने वाली चरिया उरांव का पति गुम हो गया था। उसके बाद से चरिया उरांव व अल्बर्ट एक्का साथ-साथ रहने लगे। एक तरह से दोनों पति-पत्नी के रूप में दिन गुजारने लगे। चरिया ने अल्बर्ट एक्का को पहले बताया था कि जब वो घर में नहीं रहते हैं तो सोहन भगत मेरे साथ गलत काम करता है। 25 जून को भी सोहन भगत गलत नियत से चरिया के घर आया था। फिर उसी दिन अल्बर्ट एक्का व चरिया उरांव ने सोहन भगत का हत्या करने का प्लान बना लिया। इसके बाद सोहन भगत को दोनों ने टांगी व डंडा से मारकर हत्या कर दिया। शव को छुपाने की नियत से 3 टुकड़े कर दिए। ताकि किसी को पता नहीं चल सके की शव किसका है। शव को 3 टुकड़े में करके तीन-तीन अलग-अलग स्थानों पर साइकिल से ले जाकर फेंक दिया। फिर पुलिस ने अल्बर्ट एक्का व चरिया के निशानदेही के आधार पर पतराकोना बाजारटाड़ मांडर से मृत सोहन भगत के कमर के नीचे का भाग बोरे से भरा हुआ अवस्था में बरामद किया गया। शव की पहचान मृतक के परिजन द्वारा कपड़े के आधार पर की गई।

    News Box Bharat latest news

    crime dgp kaushal kishore mandar police station naushad alam rural sp ssp ranchi
    Previous Articleधनबाद के कतरास में 2 गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव | पुलिस ने बिगड़े हालात को काबू में किया
    Next Article महाराष्ट्र में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर बस में लगी आग में 25 लोगों की जलकर मौत

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    February 26, 20261 Min Read

    न्यायपालिका पर बहस के बीच बड़ा खुलासा: 10 साल में 8,600+ शिकायतें

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.