Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Lifestyle»तबरेज अंसारी मॉब लिंचिग मामले में 10 आरोपियों को कोर्ट ने पाया दोषी, सजा पर सुनवाई 5 जुलाई को
    Lifestyle

    तबरेज अंसारी मॉब लिंचिग मामले में 10 आरोपियों को कोर्ट ने पाया दोषी, सजा पर सुनवाई 5 जुलाई को

    News Box BharatBy News Box BharatJune 27, 2023Updated:June 27, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    फाइल फोटो
    Buy Ad Space

    झारखंड लेटेस्ट न्यूज

    रांची। सरायकेला सिविल कोर्ट ने चर्चित तबरेज अंसारी मॉब लिंचिग मामले में फैसला सुना दिया है। इस केस से जुड़े सभी पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने तबरेज अंसारी की हत्या में संलिप्त पाते हुए 10 आरोपियों को दोषी करार दिया है। जिन लोगों को दोषी करार दिया गया है , उनकी सजा के बिंदु पर 5 जुलाई 2023 को सुनवाई होगी। बता दें कि 18 जून 2019 को मोटर साइकिल चोरी करने के आरोप में सरायकेला में भीड़ ने एक 24 साल के युवक को पकड़ा था। पकड़े गए युवक की लात घूसों, लाठी- डंडे से पिटाई की गई थी। साथ ही इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाल दिया था। घटना के 4 दिन बाद 22 जून को उसकी मौत हो गई थी। मृत युवक का नाम तबरेज अंसारी था और इसकी मौत को मॉब लिंचिंग करार दिया गया था।

    खंभे से बांधकर पिटाई की गई थी

    सरायकेला के धातकीडीह में 18 जून को ग्रामीणों ने मोटर साईकिल चोरी के आरोप में कदमडीहा के युवक तबरेज अंसारी को पकड़ा था। उसे खंभे से बांधकर पिटाई की थी और उससे जबरन जय श्रीराम के नारे लगवाए थे। अगली सुबह उसे पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने तबरेज को जेल भेजा था, जहां उसकी मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप था कि भीड़ की पिटाई की वजह से ही तबरेज की मौत हुई थी।

    मामला यूएन तक पहुंच गया था

     संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में सरायकेला मॉब लिंचिंग मामला पहुंच गया था। संयुक्त राष्ट्र के ह्यूमन राइट्स काउंसिल के 41वें आम सत्र के दौरान एनजीओ सेंटर फॉर अफ्रीका डेवलपमेंट एंड प्रोग्रेस के पॉल न्यूमैन कुमार स्टैनिस्क्लाव्स ने अपने संबोधन में भारत में मॉब लिंचिंग की घटनाओं का जिक्र करते हुए सरायकेला में तबरेज अंसारी पर भीड़ के हमले का भी जिक्र किया था। ह्यूमन राइट्स काउंसिल ने इस घटना का विवरण भी मांगा था। साथ ही एआईएमआईएम प्रमुख असद्दुदीन ओवैसी समेत कई नेताओं ने इस मामले पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी थी साथ ही ट्वीट किया था।

    News Bharat Box latest news

    dgp jharkhand hemant soren Irfan Ansari Rahul gandhi
    Previous Articleईधर-उधर गाड़ी खड़ा करने की है आदत तो हो जाएं सावधान नहीं तो कट जाएगा चालान
    Next Article श्रावण माह में पहाड़ी मंदिर का द्वार आम श्रद्धालुओं के लिए 3.30 बजे से खुल जाएगा

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.