Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Business»ईधर-उधर गाड़ी खड़ा करने की है आदत तो हो जाएं सावधान नहीं तो कट जाएगा चालान
    Business

    ईधर-उधर गाड़ी खड़ा करने की है आदत तो हो जाएं सावधान नहीं तो कट जाएगा चालान

    News Box BharatBy News Box BharatJune 27, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    झारखंड लेटेस्ट न्यूज

    डेली मार्केट थानी एरिया से अभियान शुरू

    रांची। अगर आपकी आदत रांची के विभिन्न नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने की है तो हो जाएं सावधान, नहीं तो पुलिस झट से चालान काट देगी। अभी इसकी शुरुआत डेली मार्केट थाना क्षेत्र से कर दी गई है। वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर डेली मार्केट थाना प्रभारी मधुसूदन मोधक ने मंगलवार को थाना से ऊर्दू लाइब्रेरी तक पैदल मार्च निकाल कर लोगों को ईधर-उधर गाड़ी रोड में नहीं खड़ा करने की सख्त हिदायत दी। साथ ही ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से बिना वजह रोड में लगे कई चार पहिया व दो पहिया वाहन का चालान भी कटवाया। थाना प्रभारी ने इस संबंध में कहा कि रोड में जहां पार्किंग स्थल बना है, वहां गाड़ी लगाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो चालान काटा जाएगा। रोड में गाड़ी खड़ा कर देने से जाम हमेशा लगा रहता है। जिससे आमलोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि रोड में गाड़ी खड़ा कर देने से चोरी की भी आशंका बनी रहती है। थाना प्रभारी ने कहा कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर नो पार्किंग में अपनी वाहन खड़ी कर देने वालों पर सख्ती बरतने का आदेश मिला है। वाहनों के अलावा सड़क किनारे लगे ठेला/रिक्शा को भी सड़क से हटवाया  साथ ही उन्हें सड़क किनारे नो पार्किंग में दोबारा अपनी ठेला/रिक्शा नही लगाने की हिदायत दी।

    अभियान हर दिन चलेगा

    थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने कहा कि वाहन चालकों की लापरवाही से न सिर्फ लोगों को परेशानी होती है, बल्कि रोड जाम की समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। सड़क किनारे जहां तहां वाहन खड़ा करनेवालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। थाना के आसपास कई जगहों पर नो-पार्किंग का बोर्ड लगाए गए है। थाना प्रभारी ने आम लोगो से अपील की है कि अपनी-अपनी गाड़ी को निर्धारित स्टेण्ड में ही लगाए, ताकि आपकी गाड़ी सुरक्षित रहे। इस अभियान में ट्रैफिक पुलिस के शशी केरकेट्टा, मुंशी एहशान अहमद, युगल किशोर प्रसाद, अलबर्ट मुर्मू आदि शामिल थे।

    News Box Bharat latest news

    city sp madhusudan modak ssp traffic sp
    Previous Articleनशा मुक्ति गोष्ठी में बोले एसपी आप सहयोग करें । सूचना गुप्त रखा जाएगा
    Next Article तबरेज अंसारी मॉब लिंचिग मामले में 10 आरोपियों को कोर्ट ने पाया दोषी, सजा पर सुनवाई 5 जुलाई को

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    • घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण के बाद मरीजों ने रैंप वॉक कर पेश की प्रेरक कहानी, रांची में आयोजित हुआ खास कार्यक्रम। June 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.