Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»15 को सीएम के साथ होने वाली बैठक से पहले डीजीपी ने समीक्षा बैठक कर जानकारी ली | दिए कई दिशा निर्देश
    News

    15 को सीएम के साथ होने वाली बैठक से पहले डीजीपी ने समीक्षा बैठक कर जानकारी ली | दिए कई दिशा निर्देश

    News Box BharatBy News Box BharatJune 12, 2023Updated:June 12, 20232 Mins Read
    15 को सीएम के साथ होने वाली बैठक से पहले डीजीपी ने समीक्षा बैठक कर जानकारी ली | दिए कई दिशा निर्देश
    डीजीपी विडियो कांफ्रेंसिंग से जानकारी लेते।
    Buy Ad Space

     रांची। 15 जून को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राज्य की विधि व्यवस्था व अन्य मामले को लेकर होने वाली बैठक से पहले डीजीपी अजय कुमार सिंह ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय में विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक किए। डीजीपी ने नक्सली अभियान, अपराध- विधि व्यवस्था व क्राइम जानकारी ली। साथ ही कहा कि सीएम के साथ होने वाले बैठक से पहले राज्य के सभी जिला अपनी-अपनी रिपोर्ट बना लें। डीजी अजय कुमार सिंह ने आईजी, डीआईजी, एसएसपी व रेंज आईजी से विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हर पहलू पर घंटों विचार-विमर्श कर कई दिशा निर्देश दिए।

    15 जून को प्रोजेक्ट भवन में होगी बैठक

    झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन 15 जून को राज्य की विधि व्यवस्था को लेकर हाई लेवल मीटिंग करेंगे। इसमें नक्सल, संगठित आपराधिक गिरोह, अवैध खनन, नारकोटिक्स के साथ-साथ कई अन्य मामलों पर गहन समीक्षा होगी। सीएम यह भी समीक्षा करेंगे कि अवैध खनन को रोकने के लिए जो टास्क फोर्स बनाया गया है, उसने अब तक कैसा परफॉर्मेंस दिया है।

    सीएम इनपर रिपोर्ट देखेंगे

    अवैध कोयला, पत्थर खनन, बालू, लौह अयस्क के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई व इसका क्या परिणाम निकला इसपर सीएम रिपोर्ट देखेंगे। उधर पुलिस मुख्यालय ने हत्या, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट, पॉक्सो, फिरौती के लिए अपहरण, दहेज प्रथा, एससी-एसटी एक्ट व अन्य अपराध के मामले में 3 श्रेणी में सभी जिलों से रिपोर्ट मांगी है। दस वर्ष से अधिक समय के बीच लंबित कांडो का ब्योरा भी मांगा गया है। जनवरी 2021-2023 मई तक के अवैध हथियार, कारतूस, विस्फोटक, मादक पदार्थ की बरामदगी का भी पूरा ब्योरा मा्ंगा गया है। साथ ही 2 से ढ़ाई साल के अंदर आपराधिक गिरोह के कितने सदस्यों की गिरफ्तारी हुई, सीसीए के तहत कितनों पर कार्रवाई हुई, पशु तस्करी इसकी भी रिपोर्ट देने को कहा गया है। इसके अलावा आैर कई एजेंडे पर पुलिस मुख्यालय ने रिपोर्ट मांगा है।

    featured
    Previous Articleसीएम हेमंत सोरेन से सीसीएल के निदेशक पीएम प्रसाद ने मुलाकात की
    Next Article वनडे वर्ल्ड कप: 15 अक्तूबर को होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.