Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»तेजस्वी यादव की सरकार को चेतावनी: “तेजप्रताप को रिहा नहीं किया तो होगा बड़ा आंदोलन”
    Latest

    तेजस्वी यादव की सरकार को चेतावनी: “तेजप्रताप को रिहा नहीं किया तो होगा बड़ा आंदोलन”

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 26, 20263 Mins Read
    Buy Ad Space

    जनशक्ति जनता दल (जजद) सुप्रीमो तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार सभी लोगों को कल तक रिहा नहीं किया गया और मुकदमे वापस नहीं लिए गए, तो राज्यभर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

    सरकार को दी खुली चेतावनी

    पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव को गिरफ्तार कर गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली स्तर पर मामलों को वापस लेने की बात तय होने के बावजूद बिहार में छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई जारी है।

    तेजस्वी ने कहा,

    “हम सरकार को सलाह नहीं, बल्कि चेतावनी देना चाहते हैं। अगर कल तक जेल में बंद लोगों को रिहा नहीं किया गया और मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे।”

    पेपर लीक को लेकर सरकार पर हमला

    तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर लगातार हो रहे परीक्षा घोटालों को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले 21 वर्षों में सिपाही भर्ती, BPSC, NEET समेत लगभग हर बड़ी परीक्षा में पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोप लगे हैं।

    उन्होंने कहा,

    “ये सरकार ही लीक है। हर परीक्षा में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।”

    छात्रों पर कार्रवाई का भी उठाया मुद्दा

    तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि सीवान में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर AK-47 से गोली चलाई गई, जिसमें कई छात्र घायल हुए। उन्होंने पुलिस पर लाठीचार्ज और फर्जी मुकदमे दर्ज करने का भी आरोप लगाया।

    उन्होंने पटना के मेदांता अस्पताल पहुंचकर घायल छात्रों से मुलाकात की और उनके परिजनों का हालचाल भी जाना।

    क्या है पूरा मामला?

    शनिवार को NEET पेपर लीक और छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में आयोजित बिहार बंद के दौरान पटना सहित कई जिलों में हिंसा और प्रदर्शन हुए थे। इसके बाद पुलिस ने देर रात तेजप्रताप यादव को गिरफ्तार कर बेऊर जेल भेज दिया।

    पुलिस का आरोप है कि तेजप्रताप यादव ने रामगुलाम चौक पर प्रदर्शनकारियों को उकसाया और हिंसा भड़काने में भूमिका निभाई। उनके वकील के अनुसार उन पर भारतीय न्याय संहिता की हत्या के प्रयास से संबंधित धारा सहित कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।

    छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन

    तेजस्वी यादव ने कहा कि जो छात्र अपने भविष्य और अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं, उनका समर्थन किया जाना चाहिए, न कि उन पर मुकदमे दर्ज कर जेल भेजा जाए।

    Bihar Politics Bihar Protest neet paper leak Tej Pratap Yadav Tejashwi Yadav
    Previous Articleप्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी
    Next Article सुप्रीम कोर्ट के जज की चिंता: ‘विरोध करने पर छात्र जेल जा रहे हैं, बेल तक नहीं मिलती’

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.