
सेंट्रल डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में चार टीमें फ्रांस, स्पेन, इंग्लैंड व अर्जेंटीना पहुंच गई है। आखिरी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने बेहद रोमांचक मुकाबले में स्विट्जरलैंड को अतिरिक्त समय में 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में खेलने का स्थान पक्का कर लिया। मैक अलिस्टर (10), जूलियन अल्वारेज (112) व मार्टिनेज (120+1) ने अर्जेंटीना के लिए गोल दागा। वहीं, स्विट्जरलैंड के लिए डैन निडोये (67) ने गोल किए।
क्वार्टर फाइनल मुकाबले
फ्रांस सेमीफाइनल में: फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर लगातार तीसरी बार FIFA World Cup के सेमीफाइनल में जगह बनाई। किलियन एम्बाप्पे ने एक गोल किया, जबकि उस्मान डेम्बेले ने दूसरा गोल दागा।
स्पेन ने बेल्जियम को हराया: स्पेन ने रोमांचक क्वार्टरफाइनल में बेल्जियम को 2-1 से हराकर अंतिम-4 में प्रवेश किया। मैच का निर्णायक गोल सब्स्टीट्यूट मिकेल मेरिनो ने किया। अब सेमीफाइनल में स्पेन का सामना फ्रांस से होगा।
इंग्लैंड भी सेमीफाइनल में: इंग्लैंड ने अतिरिक्त समय (Extra Time) में नॉर्वे को 2-1 से हराया। जूड बेलिंगहैम ने दोनों गोल कर टीम को जीत दिलाई। इंग्लैंड अब अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के विजेता से भिड़ेगा।
अर्जेंटीना की धमाकेदार जीत: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को क्वार्टरफाइनल में 3-1 से हराया। अर्जेंटीना को शुरुआती बढ़त एलेक्सिस मैक एलिस्टर के गोल से मिली, जिसमें लियोनेल मेसी ने असिस्ट किया।
सेमीफाइनल मुकाबले
फ्रांस 🆚 स्पेन
इंग्लैंड 🆚 अर्जेंटीना
सेमीफाइनल मुकाबले 14 और 15 जुलाई को खेले जाएंगे।
