Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»International»एम्बाप्पे चमके, फ्रांस ने मोरक्को को हराकर FIFA World Cup 2026 के सेमीफाइनल का टिकट कटाया
    International

    एम्बाप्पे चमके, फ्रांस ने मोरक्को को हराकर FIFA World Cup 2026 के सेमीफाइनल का टिकट कटाया

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 10, 20262 Mins Read
    एम्बाप्पे के दम पर फ्रांस सेमीफाइनल में
    फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली। किलियन एम्बाप्पे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना 20वां विश्व कप गोल दागा
    Buy Ad Space

    सेंट्रल डेस्क। फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में फ्रांस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मोरक्को को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। स्टार फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। मैच के पहले हाफ में एम्बाप्पे पेनल्टी को गोल में बदलने से चूक गए, लेकिन दूसरे हाफ में उन्होंने शानदार गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके छह मिनट बाद उस्मान डेम्बेले ने दूसरा गोल दागकर फ्रांस की जीत पक्की कर दी। इस जीत के साथ फ्रांस लगातार तीसरी बार फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच गया है। वहीं, एम्बाप्पे ने अपने विश्व कप करियर का 20वां गोल दागकर एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने लियोनेल मेसी की बराबरी करते हुए विश्व कप इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में जगह बना ली। अब सेमीफाइनल में फ्रांस का मुकाबला स्पेन और बेल्जियम के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मैच के विजेता से होगा।

    पहला हाफ

    मैच काफी रोमांचक रहा। एम्बाप्पे को पेनल्टी मिली, लेकिन मोरक्को के गोलकीपर यासीन Bono ने उसे बचाया। VAR चेक की वजह से पेनल्टी लेने में करीब 3 मिनट की देरी हुई, जो चर्चा का विषय बना।

    दूसरा हाफ

    फ्रांस ने दबदबा बनाया। एम्बाप्पे ने अपना गोल कर गोल्डन बूट रेस में वापसी की (अब 8 गोल)। इसके तुरंत बाद डेम्बेले ने दूसरा गोल दाग दिया। एम्बाप्पे बाद में चोट की वजह से सब्स्टीट्यूट हो गए, लेकिन वे सेलिब्रेशन में शामिल हुए।

    मुख्य बातें

    यह फ्रांस का लगातार तीसरा वर्ल्ड कप सेमीफाइनल है (2022 फाइनलिस्ट)

    मोरक्को इस टूर्नामेंट में आखिरी अफ्रीकी टीम था, जिसका सफर खत्म हो गया

    फ्रांस ने पूरे टूर्नामेंट में अब तक कोई गोल नहीं खाया है और सभी मैच जीते हैं।

    मोरक्को के गोलकीपर Bono ने बेहतरीन प्रदर्शन किया

    आगे क्या

    फ्रांस अब सेमीफाइनल में स्पेन vs बेल्जियम के विजेता से भिड़ेगा (मैच 10 जुलाई को)। फ्रांस को इस वक्त टूर्नामेंट का सबसे मजबूत टीम माना जा रहा है — क्या कोई उन्हें रोक पाएगा?

    गोल

    • काइलियन एम्बाप्पे (60वें मिनट)
    • उस्मान डेम्बेले (66वें मिनट)

    fifa world cup 2026 France Semifinal France vs Morocco Kylian Mbappe Mbappe Goal
    Previous Articleसिंगापुर से लेकर हीरो साइकिल्स तक, झारखंड में निवेश को लेकर बढ़ी वैश्विक दिलचस्पी
    Next Article Azad Engineering Share Price: ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा शेयर, Sachin Tendulkar की Investment बनी Jackpot

    Explore More

    October 11, 20266 Mins Read

    सऊदी अरब हूती विद्रोहियों से राजधानी रियाद की हिफ़ाज़त क्यों नहीं कर पा रहा है?

    September 30, 20262 Mins Read

    Amir Jangoo ने मचाया धमाल। भारत के खिलाफ जड़ा शानदार शतक। वेस्टइंडीज ने बनाया विशाल स्कोर

    September 30, 20262 Mins Read

    भारत को बड़ा झटका! दूसरे ODI में Naman Dhir चोटिल। टखना मुड़ने के बाद मैदान से लौटे

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.