
AI Boom 2026 के बीच Google के पूर्व कर्मचारी Yousuf Imran ने करीब ₹9.3 करोड़ (लगभग 1 मिलियन डॉलर) सालाना कमाई वाली नौकरी छोड़कर अपना AI Startup Mangosteen Studio शुरू कर दिया है। Business Insider को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनकी आय का बड़ा हिस्सा कमीशन से आता था, जबकि बेस सैलरी लगभग 1.70 लाख डॉलर (करीब ₹1.42 करोड़) थी।
Imran का कहना है कि AI ने लोगों के लिए अपनी कंपनी शुरू करना पहले से आसान बना दिया है। उन्होंने Google में हो रही छंटनी, AI सेक्टर में तेजी से बढ़ते अवसर और अपनी डोमेन एक्सपर्टीज को इस फैसले की मुख्य वजह बताया। उनका नया स्टार्टअप AI आधारित Sales Tools विकसित कर रहा है। फिलहाल उन्होंने बाहरी फंडिंग लेने के बजाय अपनी कंपनी का पूरा स्वामित्व अपने पास रखने का फैसला किया है।
