Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»All About Jharkhand»रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया
    All About Jharkhand

    रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया

    News Box BharatBy News Box BharatApril 12, 2026Updated:April 12, 20263 Mins Read
    रांची में पुलिस छापेमारी के दौरान पेपर लीक गैंग का पर्दाफाश, टेबल पर नकदी, मोबाइल और प्रश्न-पत्र के साथ गिरफ्तार आरोपी
    रांची में पेपर लीक रैकेट का खुलासा, पुलिस ने छापेमारी कर बड़ी संख्या में आरोपियों को पकड़ा
    Buy Ad Space

    JSSC परीक्षा घोटाला: परीक्षा पास कराने के नाम पर करोड़ों का खेल, रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अधनिर्मित भवन से 164 अभ्यर्थी और गैंग गिरफ्तार

    डेस्क। रांची पुलिस ने एक बड़े पेपर लीक रैकेट का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय सॉल्वर गैंग के 5 सदस्यों समेत कुल 164 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 11 अप्रैल 2026 की रात गुप्त सूचना के आधार पर की गई। उत्पाद सिपाही परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले में प्रशासन ने बड़ा खुलासा किया है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग से जुड़ी इस परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका के बीच रांची में संयुक्त प्रेस वार्ता की गई। इस प्रेस वार्ता में आईएएस प्रशांत कुमार, रांची उपायुक्त और रांची एसएसपी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने देर शाम रड़गांव इलाके में छापेमारी की। यहां एक अर्धनिर्मित मकान में अभ्यर्थियों को इकट्ठा कर परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र रटवाने की तैयारी चल रही थी। कार्रवाई के दौरान मौके से कुल 164 अभ्यर्थियों को पकड़ा गया। साथ ही कई सेट प्रश्न पत्र उत्तर सहित बरामद किए गए।

    क्या है पूरा मामला

    पुलिस को सूचना मिली थी कि तमाड़ थाना क्षेत्र में एक अधनिर्मित भवन में 150 से अधिक अभ्यर्थी संदिग्ध गतिविधियों में जुटे हुए हैं। सूचना के बाद विशेष टीम गठित कर देर रात छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान देखा गया कि भवन के बाहर कई गाड़ियां खड़ी थीं और अंदर मौजूद लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। कई अभ्यर्थी अपने मोबाइल, दस्तावेज और अन्य सामान छिपाने या फेंकने लगे। पुलिस ने सभी को नियंत्रित कर दो कमरों में रखा और तलाशी अभियान चलाया।

    क्या मिला मौके से

    प्राथमिक जांच में पता चला कि मौके पर कुल 164 लोग मौजूद थे, जिनमें:

    • 5 अंतरराज्यीय सॉल्वर गैंग के सदस्य
    • 159 अभ्यर्थी (जिसमें 7 महिला अभ्यर्थी शामिल)

    मौके से प्रिंटर, प्रश्न-उत्तर सेट, फटे हुए एडमिट कार्ड, संदिग्ध मोबाइल फोन और बैंक चेक बरामद किए गए।

    कैसे चलता था पूरा खेल

    जांच में सामने आया कि गैंग के एजेंट अभ्यर्थियों से 10 से 15 लाख रुपये तक लेकर परीक्षा पास कराने का दावा करते थे। इसके बदले उन्हें पहले से प्रश्न और उनके उत्तर याद कराए जाते थे। अभ्यर्थियों को पुलिस से बचाने के लिए उनके मोबाइल, एडमिट कार्ड और अन्य दस्तावेज गैंग के पास रखवा लिए जाते थे। कुछ अभ्यर्थियों से बैंक चेक भी लिए गए थे।

    पुलिस की कार्रवाई

    मामले की गंभीरता को देखते हुए जेएसएससी (JSSC) के साथ समन्वय स्थापित किया गया है। तमाड़ थाना में कांड संख्या 21/26 के तहत मामला दर्ज कर सभी 164 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है। घटनास्थल से 8 वाहनों को भी जब्त किया गया है।

    गैंग सरगना का आपराधिक इतिहास

    गिरफ्तार गैंग का सरगना अतुल वत्स (बिहार निवासी) पहले भी कई परीक्षा घोटालों में शामिल रहा है, जैसे:

    • राजस्थान क्लर्क भर्ती परीक्षा 2017
    • NEET पेपर लीक 2024
    • बिहार कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर भर्ती 2024
    • उत्तर प्रदेश समीक्षा अधिकारी परीक्षा 2024
    • यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा 2024

    अन्य आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

    jharkhand exam scam jssc exam 2026 paper leak news ranchi paper leak ranchi police raid
    Previous Articleदिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
    Next Article रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन

    Explore More

    September 10, 20263 Mins Read

    टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत

    September 6, 20263 Mins Read

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

    September 2, 20265 Mins Read

    अब ऐसी होगी रांची! सड़क से ड्रेनेज और ट्रैफिक तक बड़ा प्लान

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद September 10, 2026
    • अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर September 10, 2026
    • IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर September 10, 2026
    • Aadhaar Face Authentication। अब बैंकिंग ऐप में ही होगा फेस वेरिफिकेशन।UIDAI ने लॉन्च किया नया SDK September 10, 2026
    • Asian Games: एशियाड में भारत का शानदार रिकॉर्ड, इन खेलों में सबसे ज्यादा मेडल; दो बार कर चुका है मेजबानी September 10, 2026
    • दिल्ली की अवैध इमारतों पर हरीश साल्वे की दो टूक, बोले- सिर्फ बुलडोजर चलाना समाधान नहीं, लोगों को कहां भेजेंगे? September 10, 2026
    • Karan Adani को SEBI से बड़ी राहत, इंटर-कॉरपोरेट डिपॉजिट मामले में ₹13.65 लाख देकर हुआ सेटलमेंट September 10, 2026
    • Canada से 8 साल बाद भारतीय परिवार की वापसी, शरण की अर्जी खारिज होने पर ट्रक ड्राइवर हरीश को छोड़ना पड़ा देश September 10, 2026
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.