Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»All About Jharkhand»रांची के Titos Restaurant में मर्डर का खुलासा | प्रिंस खान व सुजीत सिन्हा गैंग का खौफनाक चेहरा सामने
    All About Jharkhand

    रांची के Titos Restaurant में मर्डर का खुलासा | प्रिंस खान व सुजीत सिन्हा गैंग का खौफनाक चेहरा सामने

    News Box BharatBy News Box BharatMarch 17, 2026Updated:March 17, 20263 Mins Read
    Ranchi Titos Restaurant murder case scene showing injured gang members with police encounter background and crime investigation visuals
    रांची के Titos Restaurant हत्याकांड का बड़ा खुलासा
    Buy Ad Space

    रांची: राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित The Titos Restaurant में 7 मार्च की रात करीब 8:25 बजे हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस घटना में गैंगस्टर प्रिंस खान के सहयोगियों ने होटल स्टाफ मनीष गोप की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले को लेकर एयरपोर्ट थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

    त्वरित कार्रवाई में 4 आरोपी गिरफ्तार

    कांड के उद्भेदन के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक, हटिया के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर मामले में संलिप्त चार अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में कुबेर उर्फ मनीष सिंह उर्फ अमन सिंह (जिला पलामू), अफजल अमन उर्फ बाबर उर्फ विराट कोहली (जिला धनबाद), पप्पू भुइया (जिला धनबाद) एवं मो. शद्दाब आलम उर्फ डॉक्टर (जिला धनबाद) शामिल हैं।

    धनबाद में पुलिस मुठभेड़, तीन आरोपी घायल

    इसी क्रम में 16 मार्च की सुबह धनबाद के बोरागढ़ एवं भागाबांध ओपी क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में स्थित एक खंडहरनुमा मकान में छिपे अपराधियों की सूचना पर रांची एवं धनबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस दौरान अपराधियों द्वारा फायरिंग किए जाने पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें विक्की डोम और कुबेर उर्फ मनीष सिंह उर्फ अमन सिंह को पैर में गोली लग गई, जबकि अफजल अमन उर्फ बाबर उर्फ विराट कोहली भागने के दौरान घायल हो गया। तीनों घायलों का इलाज धनबाद में चल रहा है।

    अवैध हथियार बरामद, पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त

    मुठभेड़ के दौरान धनबाद पुलिस की गश्ती वाहन क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं घटनास्थल से अवैध हथियार, गोला-बारूद और खोखा बरामद किया गया है। इस संबंध में पुटकी थाना में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

    दो गैंग के गठजोड़ का खुलासा

    पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इस हत्याकांड को गैंगस्टर प्रिंस खान ने सुजीत सिन्हा के साथ मिलकर अंजाम दिलवाया था। वर्तमान में दोनों आपराधिक गिरोह एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में इन संगठित गिरोहों से जुड़ी कई अहम जानकारियां पुलिस को मिली हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है।

    आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी

    आरोपियों की निशानदेही पर एयरपोर्ट थाना कांड संख्या-12/26 में 16 मार्च को पप्पू भुइया और मो. शद्दाब आलम उर्फ डॉक्टर को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस ने कहा कि इस कांड में कुछ पत्रकारों व सफेदपोश लोगों के भी नाम सामने आए है। पुलिस इसको लेकर जांच तेज कर दी है।

    dhanbad encounter jharkhand crime news prince khan gang ranchi murder case Ranchi Police titos restaurant firing
    Previous Articleगाजा में कुरान की तिलावत से गूंजा माहौल | कठिन हालात के बीच लोगों ने मांगी शांति की दुआ
    Next Article रांची में CM हेमंत सोरेन की दावत-ए-इफ्तार | सौहार्द और भाईचारे का दिया संदेश

    Explore More

    March 18, 20264 Mins Read

    झारखंड मनी लॉन्ड्रिंग केस: ED की बड़ी कार्रवाई, 14 इंजीनियर नए आरोपी

    March 18, 20263 Mins Read

    रांची में गैस आपूर्ति पर सख्त डीसी। समय पर होम डिलीवरी के निर्देश

    March 18, 20262 Mins Read

    Ram Navami Security: हजारीबाग में हाई सिक्योरिटी अलर्ट, DGP का ग्राउंड विजिट

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान तनाव के बीच तेल-गैस के दाम बढ़े | दुनिया भर में असर March 19, 2026
    • झारखंड मनी लॉन्ड्रिंग केस: ED की बड़ी कार्रवाई, 14 इंजीनियर नए आरोपी March 18, 2026
    • रांची में गैस आपूर्ति पर सख्त डीसी। समय पर होम डिलीवरी के निर्देश March 18, 2026
    • Ram Navami Security: हजारीबाग में हाई सिक्योरिटी अलर्ट, DGP का ग्राउंड विजिट March 18, 2026
    • झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: जमशेदपुर में खुलेगा ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट March 18, 2026
    • त्योहारों में बिजली को लेकर बड़ा अलर्ट ! झारखंड में जारी हुई सख्त गाइडलाइन March 18, 2026
    • रांची में CM हेमंत सोरेन की दावत-ए-इफ्तार | सौहार्द और भाईचारे का दिया संदेश March 17, 2026
    • रांची के Titos Restaurant में मर्डर का खुलासा | प्रिंस खान व सुजीत सिन्हा गैंग का खौफनाक चेहरा सामने March 17, 2026
    • गाजा में कुरान की तिलावत से गूंजा माहौल | कठिन हालात के बीच लोगों ने मांगी शांति की दुआ March 16, 2026
    • झारखंड में LPG गैस की कमी का संकट: बुकिंग अवधि बढ़ी | लाखों सिलेंडर रिफिल लंबित March 16, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.