
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से 14 जनवरी 2026 को चुनाव की अधिसूचना जारी किए जाने की संभावना है। अधिसूचना जारी होते ही राज्य में आचार संहिता लागू हो जाएगी।
सूत्रों के मुताबिक चुनाव फरवरी के अंत या मार्च की शुरुआत में कराए जा सकते हैं। जिला प्रशासन से मतदाता सूची और मतदान केंद्रों की रिपोर्ट ली जा चुकी है।
चुनाव में शहरी विकास, सफाई, सड़क और पेयजल जैसे मुद्दे अहम रहेंगे। तारीखों के ऐलान के साथ ही राजनीतिक सरगर्मी तेज होने की उम्मीद है।