Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»बीमा के पैसे के लिए रची ‘फर्जी मौत’। राहगीर को जिंदा जलाया। गर्लफ्रेंड को भेजे मैसेज से खुली साजिश
    Crime

    बीमा के पैसे के लिए रची ‘फर्जी मौत’। राहगीर को जिंदा जलाया। गर्लफ्रेंड को भेजे मैसेज से खुली साजिश

    News Box BharatBy News Box BharatDecember 16, 20252 Mins Read
    #बीमाधोखाधड़ी , Insurance Fraud,
    Buy Ad Space

    महाराष्ट्र के लातूर जिले में बीमा के पैसे के लिए की गई एक खौफनाक साजिश का पुलिस ने खुलासा किया है।
    एक बैंक रिकवरी एजेंट ने अपनी मौत का नाटक रचने के लिए एक बेगुनाह राहगीर की हत्या कर दी और कार को आग के हवाले कर दिया। हालांकि, उसकी गर्लफ्रेंड को भेजे गए मैसेज ने पूरी साजिश को उजागर कर दिया।

    रविवार तड़के औसा तालुका में एक जली हुई कार से शव बरामद होने के बाद पुलिस को शुरुआत में यही लगा कि मृतक कार मालिक का रिश्तेदार गणेश चव्हाण है। शव के पास मिला ब्रेसलेट भी इसी ओर इशारा कर रहा था।

    लेकिन जांच के दौरान पुलिस को कई संदेहास्पद तथ्य मिले। जब चव्हाण की निजी जिंदगी की पड़ताल की गई, तो सामने आया कि घटना के बाद भी वह अपनी प्रेमिका से दूसरे मोबाइल नंबर से संपर्क में था। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने पहले उसे कोल्हापुर और बाद में सिंधुदुर्ग जिले के विजयदुर्ग से गिरफ्तार कर लिया।

    बीमा के लिए की गई खौफनाक प्लानिंग

    पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने एक करोड़ रुपये की जीवन बीमा पॉलिसी ली थी और इसी रकम से घर का लोन चुकाना चाहता था।
    शनिवार को उसने औसा के तुलजापुर टी-जंक्शन पर राहगीर गोविंद यादव को लिफ्ट दी। नशे की हालत का फायदा उठाकर आरोपी ने उसे कार में ही सुला दिया और बाद में ड्राइवर सीट पर बैठाकर कार में आग लगा दी।

    गोविंद यादव की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने अपनी पहचान से जुड़ा ब्रेसलेट शव के पास छोड़ दिया।

    लातूर के एसपी अमोल तांबे के अनुसार, आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और यह भी जांच की जा रही है कि इस साजिश में कोई और शामिल था या नहीं।

    Fake Death Plot Insurance Fraud Maharashtra Crime Murder Conspiracy
    Previous Articleब्राज़ील में भीषण तूफान। 24 मीटर ऊँची ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’ की रेप्लिका ढही। कोई हताहत नहीं
    Next Article झारखंड के 148 मिडिल स्कूल अब होंगे हाई स्कूल, शिक्षा विभाग ने दी मंजूरी

    Explore More

    March 9, 20263 Mins Read

    प्रेम संबंध और परिवार की मिलीभगत | युवक का शव कुएं से बरामद

    March 5, 20263 Mins Read

    नामकुम थाना हाजत में हत्या के आरोपी की मौत | 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    February 26, 20262 Mins Read

    लखनऊ ड्रम मर्डर केस: कोर्ट ले जाते समय आरोपी बेटे का बयान—“गलती से हो गया”

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत March 13, 2026
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.