Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Breaking News»डीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ को दिया नोटिस | 24 घंटे में मांगा जवाब
    Breaking News

    डीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ को दिया नोटिस | 24 घंटे में मांगा जवाब

    News Box BharatBy News Box BharatDecember 7, 20252 Mins Read
    Buy Ad Space

    इंडिगो एयरलाइंस की लगातार उड़ान रद्दीकरण और देरी के चलते देशभर में यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पिछले चार दिनों में इंडिगो की 1,700 से ज़्यादा फ्लाइट्स रद्द हुईं, जिसके बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरलाइन पर कड़ा रुख अपनाया है। DGCA ने इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स और अकाउंटेबल मैनेजर को शो-कॉज नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे में जवाब मांगा है।

    क्यों जारी हुआ नोटिस

    DGCA ने कहा कि इंडिगो ने FDTL (फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिट) के नए नियमों के लिए पर्याप्त तैयारी नहीं की, जिससे बड़े पैमाने पर क्रू की कमी हो गई। नोटिस में DGCA ने कहा— “आपकी जिम्मेदारी में प्लानिंग, ओवरसाइट और रिसोर्स मैनेजमेंट में गंभीर चूक हुई है।” अगर जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो प्रति उल्लंघन 1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

    नियमों में अस्थायी ढील

    संकट बढ़ने पर DGCA ने इंडिगो की मांग पर

    • रात की फ्लाइट ड्यूटी घंटों पर छूट दी
    • जनवरी 2025 का वह सर्कुलर वापस लिया जिसमें छुट्टी को साप्ताहिक रेस्ट की तरह इस्तेमाल करने पर रोक थी

    यह ढील 10 फरवरी 2026 तक लागू रहेगी, जिससे एयरलाइंस को क्रू रोटेशन सामान्य करने में मदद मिलेगी।

    चार सदस्यीय कमिटी का गठन

    DGCA ने एक चार सदस्यीय जांच कमिटी बनाई है जो इंडिगो के ऑपरेशनल संकट की समीक्षा करेगी।
    साथ ही, बड़े एयरपोर्ट्स पर DGCA अधिकारियों को

    • पैसेंजर हैंडलिंग
    • एयरफेयर मॉनिटरिंग का निर्देश दिया गया है।
      एविएशन मंत्री राम मोहन नायडू ने भी सख्त कार्रवाई के संकेत दिए।

    इंडिगो का जवाब

    • 8 दिसंबर से उड़ानें कम की जाएंगी
    • 10 फरवरी 2026 तक ऑपरेशन सामान्य हो जाएंगे
    • यात्रियों को फुल रिफंड और कैंसलेशन वेवर मिलेगा

    इसके बावजूद दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु एयरपोर्ट्स पर यात्रियों का विरोध प्रदर्शन जारी है।

    Dgca Indigo Fight Turbulence
    Previous Articleगोवा के अर्पोरा में नाइट क्लब में गैस सिलेंडर विस्फोट | 23 की मौत
    Next Article गोवा क्लब हादसा: झारखंड के तीन युवा शिकार

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.