Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»रांची के प्रसिद्ध रेस्तरां कुप्पुस्वामी के मालिक शंकर नारायण ने कर्ज के चलते आत्महत्या की
    News

    रांची के प्रसिद्ध रेस्तरां कुप्पुस्वामी के मालिक शंकर नारायण ने कर्ज के चलते आत्महत्या की

    News Box BharatBy News Box BharatDecember 1, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड की राजधानी रांची के प्रसिद्ध रेस्तरां ‘कुप्पुस्वामी’ के मालिक शंकर नारायण ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। कांके के जगतपुरम स्थित उनके आवास से उनका शव बरामद किया गया है। कांके थाना क्षेत्र के जगतपुरम कॉलोनी में रहने वाले शंकर नारायण का शव उनके कमरे में मिला। घटना की सूचना पर कांके थाना प्रभारी प्रकाश रजक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में शव को उतारा गया। थाना प्रभारी के अनुसार, शंकर नारायण काफी समय से कर्ज में डूबे हुए थे। परिवार वालों ने बताया कि वह इसी कारण अत्यधिक परेशान रहते थे और कर्ज को लेकर ही उन्होंने आत्महत्या की है। पुलिस जांच कर रही है और आत्महत्या का कोई नोट तलाशा जा रहा है।

    केरल के रहने वाले थे शंकर

    मूल रूप से केरल के रहने वाले शंकर नारायण के बड़े भाई वेलाई का भी रांची में होटल व्यवसाय है, जो हजारीबाग रोड पर स्थित है। वेलाई ने बताया कि वे हर साल अपने गांव के मंदिर की पूजा में शामिल होने केरल जाते थे, लेकिन इस बार शंकर नहीं गए थे। उनके मुताबिक, बाजार का भारी कर्ज होने के कारण शंकर डिप्रेशन में थे। परिवार के सदस्यों ने बताया कि शंकर की दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी की दस वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी, जिससे उनके दो बेटे हैं। छह वर्ष पहले उन्होंने दूसरी शादी की थी। शंकर की दूसरी पत्नी ने भी कर्ज को ही उनकी मौत का कारण बताया है।

    रेस्तरां पूरे शहर में लोकप्रिय

    शंकर नारायण की आत्महत्या ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर उन पर इतना भारी कर्ज कैसे और क्यों हो गया, जिसने उन्हें यह कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। यह सवाल इसलिए भी प्रासंगिक है क्योंकि ‘कुप्पुस्वामी’ रांची में दक्षिण भारतीय व्यंजनों के लिए एक लोकप्रिय और सम्मानित नाम है। कांके रोड स्थित इस रेस्तरां में पूरे शहर से लोग विशेष रूप से दक्षिण भारतीय व्यंजनों का लुत्फ उठाने आते हैं।

    Restaurant Kuppuswamy
    Previous Articleरांची में धमाल: कोहली के रिकॉर्डतोड़ शतक और कुलदीप की गेंदबाजी में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 17 रनों से हराया
    Next Article रांची के सीठियो बस्ती में जमीन विवाद के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या

    Explore More

    September 10, 20263 Mins Read

    BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद

    September 10, 20262 Mins Read

    अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर

    September 10, 20264 Mins Read

    IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • छात्राओं की राखी का मुख्यमंत्री ने दिया जवाब, पत्र में लिखा- आपका स्नेह पाकर बेहद प्रसन्नता हुई September 13, 2026
    • राजेंद्र सिंह बने रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के नये अध्यक्ष, मुनचुन राय को मुख्य संरक्षक की जिम्मेदारी September 13, 2026
    • नेपाल ने रचा इतिहास ! UAE को हराकर दूसरी बार एशिया कप में बनाई जगह September 12, 2026
    • दिल्ली पर दुनिया की नजर, BRICS Summit में आज होंगे कई बड़े फैसले September 12, 2026
    • पलाश दीदी कैफे से महिलाओं को रोजगार, रांची में खुला नया केंद्र September 11, 2026
    • हाईकोर्ट का डबल एक्शन: JET 6 महीने में, JPSC नियुक्ति 2 महीने में September 11, 2026
    • BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद September 10, 2026
    • अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर September 10, 2026
    • IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर September 10, 2026
    • Aadhaar Face Authentication। अब बैंकिंग ऐप में ही होगा फेस वेरिफिकेशन।UIDAI ने लॉन्च किया नया SDK September 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.