Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Sport»धौनी की नगरी में क्रिकेट का महाकुम्भ | 30 नवंबर को रांची में भारत-अफ्रीका की टक्कर
    Sport

    धौनी की नगरी में क्रिकेट का महाकुम्भ | 30 नवंबर को रांची में भारत-अफ्रीका की टक्कर

    News Box BharatBy News Box BharatNovember 21, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड की राजधानी रांची में 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले वनडे मुकाबले की तैयारियां जोरों पर हैं। यह शहर पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धौनी की कर्मभूमि रहा है और इसलिए इस मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह है। मैच को यादगार बनाने के लिए झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) ने स्टेडियम में आधुनिक सुविधाओं, इनडोर प्रैक्टिस पिचों और शैडो-फ्री डिजाइन जैसे इंतजाम किए हैं। स्टेडियम में 40,000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है और दर्शकों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं और उन्हें सीधे एयरपोर्ट से होटल ले जाया जाएगा। उम्मीद है कि यह मैच दर्शकों के लिए एक शानदार अनुभव साबित होगा।

    टिकट बिक्री की जानकारी:

    टिकटों की ऑनलाइन बिक्री 21 नवंबर को सुबह 11 बजे से ‘ticketgenie’ ऐप पर शुरू होगी। इसके बाद 25 नवंबर से स्टेडियम पर बने टिकट काउंटर पर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक टिकटें उपलब्ध होंगी। कुल छह काउंटर बनाए गए हैं, जिनमें से दो ऑनलाइन बुकिंग वालों के लिए, एक विशेष रूप से महिलाओं के लिए और बाकी तीन सामान्य दर्शकों के लिए होंगे।

    टिकटों की कीमत:

    टिकटों की कीमत 1200 रुपये से शुरू होकर 12,000 रुपये तक है। विभिन्न वर्गों की कीमतें इस प्रकार हैं:

    • ईस्ट और वेस्ट हिल (खुला क्षेत्र): 1200 रुपये
    • विंग बी (ऊपरी हिस्सा): 1300 रुपये
    • विंग ए (निचला हिस्सा) और डोनर्स एनक्लोजर: 1600 रुपये
    • स्पाइस बॉक्स: 1900 रुपये
    • विंग डी (निचला हिस्सा): 2000 रुपये
    • विंग सी (ऊपरी हिस्सा): 2200 रुपये
    • अमिताभ चौधरी पवेलियन: 2400 रुपये
    • कॉर्पोरेट बॉक्स: 6000 रुपये
    • एमएस धोनी पवेलियन: 7500 रुपये
    • कॉर्पोरेट लाउंज: 10,000 रुपये
    • प्रेसिडेंट्स एनक्लोजर: 12,000 रुपये

    दर्शकों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश:

    जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने दर्शकों को कुछ सुझाव दिए हैं, जिनका पालन करना जरूरी होगा:

    • स्टेडियम में पानी की बोतल के अलावा कोई भी खाद्य पदार्थ ले जाना मना है।
    • एक टिकट पर केवल एक व्यक्ति को ही प्रवेश मिलेगा। छोटे बच्चों को गोद में लेकर प्रवेश की अनुमति नहीं है।
    • दर्शकों को अपने टिकट पर लिखे विंग (पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण) के अनुसार ही संबंधित कतार में लगना होगा।
    • एक बार स्टेडियम से बाहर निकलने के बाद दोबारा प्रवेश नहीं मिल पाएगा।

    Jsca Stadium South Africa Team India
    Previous Articleरिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार, गांधी मैदान में लिया शपथ!
    Next Article दुबई एयर शो में भारतीय तेजस विमान क्रैश, हादसे की जांच शुरू

    Explore More

    September 2, 20263 Mins Read

    टीम इंडिया से बाहर होने के कुछ घंटों बाद प्रभसिमरन का पलटवार, 41 गेंद में ठोका शतक

    August 29, 20263 Mins Read

    जावेद मियांदाद इमरान खान के लिए रो पड़े, बोले- उसे छोड़ने में क्या नुकसान है?

    August 27, 20265 Mins Read

    बाबर आजम की वापसी तय! बोले- 90% फिट हूं, लॉर्ड्स में इंग्लैंड को देंगे जवाब

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.