
रांची। झारखंड सरकार अपने गठन के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर युवाओं के लिए बड़ी सौगात लेकर आ रही है। 28 नवंबर 2025 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मोरहाबादी मैदान में आयोजित एक विशाल कार्यक्रम में एक साथ 8514 लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।
इन पदों पर मिलेंगे नियुक्ति पत्र:
मुख्यमंत्री जिन पदों के लिए नियुक्ति पत्र बांटेंगे, उनमें शामिल हैं:
- सहायक आचार्य: 8000
- उप समाहर्ता: 207
- पुलिस उपाधीक्षक: 35
- राज्य कर पदाधिकारी: 56
- कीटपालक: 150
- दंत चिकित्सा पदाधिकारी: 22
- श्रम अधीक्षक: 14
- झारखंड शिक्षा सेवा (श्रेणी-2): 10
- सहायक निबंधक: 8
- प्रोबेशन पदाधिकारी: 6
- कारा अधीक्षक: 2
- जिला समावेष्टा: 1
- निरीक्षक (उत्पाद): 3
चयन प्रक्रिया:
इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (JSSC) के माध्यम से पूरी की गई है। इसके अलावा, श्रम विभाग द्वारा आयोजित रोजगार मेलों के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को भी नियुक्ति पत्र दिए जा सकते हैं।
तैयारियां पूर्ण:
इस भव्य कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रधान सचिव वंदना दादेल की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक हुई थी। बैठक के बाद सभी संबंधित विभागों के नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं ताकि वितरण समारोह सुचारू रूप से संपन्न हो सके। इनमें कृषि, गृह, स्वास्थ्य, शिक्षा, कार्मिक सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।
