Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»रांची के कारोबारी का सनसनीखेज काला कारनामा, ₹100 करोड़ का अवैध कफ सिरप बेचा
    Crime

    रांची के कारोबारी का सनसनीखेज काला कारनामा, ₹100 करोड़ का अवैध कफ सिरप बेचा

    News Box BharatBy News Box BharatNovember 16, 20252 Mins Read
    Buy Ad Space

    झारखंड: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कोडीन फॉस्फेट युक्त अवैध कफ सिरप के एक बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश हुआ है, जिसके तार सीधे झारखंड की राजधानी रांची से जुड़े हैं। जांच में सामने आया है कि रांची स्थित फर्म मेसर्स शैली ट्रेडर्स ने वाराणसी सहित पूरे उत्तर प्रदेश के 93 थोक दवा विक्रेताओं को अवैध रूप से 100 करोड़ रुपये मूल्य का फेन्सीडील कफ सिरप सप्लाई किया।

    बड़े सिंडिकेट का खुलासा

    औषधि प्रशासन विभाग की जांच में यह खुलासा हुआ है कि रांची के मेसर्स शैली ट्रेडर्स ने वर्ष 2023 से 2025 के बीच एबॉट हेल्थ केयर से करीब 89 लाख रुपये का फेन्सीडील कफ सिरप खरीदा था। इसके बावजूद, फर्म ने वाराणसी समेत उत्तर प्रदेश के 93 थोक विक्रेताओं को 100 करोड़ रुपये से अधिक की सिरप अवैध रूप से बेच दी। वाराणसी के 26 थोक विक्रेता भी इसमें शामिल हैं, जिन्हें अकेले करीब 50 करोड़ रुपये का कफ सिरप भेजा गया।

    प्रोप्राइटर और बेटे पर FIR

    इस मामले में रांची की शैली ट्रेडर्स के प्रोपराइटर भोला प्रसाद और उनके बेटे शुभम जायसवाल (मेसर्स न्यू वृद्धि फार्मा के संचालक) सहित कुल 28 दवा थोक विक्रेताओं के खिलाफ कोतवाली थाने में ड्रग इंस्पेक्टर जुनाब अली द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस अब सभी आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

    विक्रय का कोई रिकॉर्ड नहीं

    जांच के दौरान यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि जिन मेडिकल स्टोर्स और थोक विक्रेताओं को यह कफ सिरप सप्लाई किया गया था, उनके पास विक्रय का कोई भी वैध रिकॉर्ड मौजूद नहीं था।

    बच्चों की मौत के बाद शुरू हुई थी जांच

    यह पूरी कार्रवाई मध्य प्रदेश और राजस्थान में कोडीन फॉस्फेट युक्त कफ सिरप के सेवन से बच्चों की मौत की घटनाओं के बाद शुरू की गई थी। इसके बाद औषधि प्रशासन विभाग लगातार कफ सिरप के स्टॉक की जांच कर रहा था, जिसमें इस बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त ने वाराणसी में इस अभियान का नेतृत्व किया था।

    Previous Articleबिहार विधानसभा चुनाव 2025: NDA की प्रचंड जीत, 202 सीटों पर कब्जा; महागठबंधन का सूपड़ा साफ
    Next Article झारखंड स्थापना दिवस: 25 वर्षों की पहचान, संघर्ष और नयी उम्मीदों का जश्न

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका

    September 9, 20266 Mins Read

    AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला

    September 9, 20263 Mins Read

    ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.