Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»रातू रोड फ्लाईओवर उद्घाटन से पहले मुख्यमंत्री की तस्वीर गायब | शुरू हुई राजनीति
    Latest

    रातू रोड फ्लाईओवर उद्घाटन से पहले मुख्यमंत्री की तस्वीर गायब | शुरू हुई राजनीति

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 2, 20253 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची में फ्लाईओवर उद्घाटन से पहले बैनर विवाद, झामुमो ने लगाया ओछी राजनीति का आरोप। दिशोम गुरु के नाम पर फ्लाईओवर की मांग, बीजेपी-झामुमो में तकरार

    Ratu-Road-flyover : झारखंड की राजधानी रांची के रातू रोड पर NH-75 पर लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित एलिवेटेड फ्लाईओवर का उद्घाटन 3 जुलाई को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। उद्घाटन से पहले ही राजनीति शुरू हो गई है, और सत्तापक्ष व विपक्ष के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। दरअसल, केंद्रीय मंत्री के रांची आगमन और फ्लाईओवर उद्घाटन के लिए शहर में जगह-जगह बैनर, पोस्टर और होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इन होर्डिंग्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की तस्वीरें हैं, लेकिन मुख्यमंत्री की तस्वीर गायब है। इसके अलावा बीजेपी के कई नेताओं के भी होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इस पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय ने इसे ओछी राजनीति करार दिया। उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिरमटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन किया था, जहां सभी नेताओं की तस्वीरें थीं और कोई भेदभाव नहीं किया गया। उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि यह उनकी संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। वहीं, झामुमो की नाराजगी पर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि उनका ध्यान पोस्टर-बैनर पर नहीं, बल्कि फ्लाईओवर के उद्घाटन पर है। उन्होंने कहा कि विभागीय विज्ञापन में मुख्यमंत्री की तस्वीर न होने का मामला विभाग ही स्पष्ट कर सकता है।

    शिबू सोरेन के नाम पर हो फ्लाईओवर का नामकरण

    झामुमो नेता मनोज पांडेय ने रातू रोड एलिवेटेड फ्लाईओवर का नाम पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नाम पर करने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि झामुमो, कांग्रेस और कई सामाजिक संगठन इस मांग पर अडिग हैं। पांडेय ने स्पष्ट किया कि पार्टी किसी भी स्थिति में फ्लाईओवर का नाम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी या पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर का नामकरण झारखंड के माटी पुत्र के नाम पर ही होगा। इस बयान पर बीजेपी प्रवक्ता अजय साह ने पलटवार करते हुए कहा कि झामुमो राष्ट्रीय स्तर की राजनीति करना चाहती है, लेकिन उनकी सोच स्थानीय स्तर की है। रातू रोड एलिवेटेड फ्लाईओवर झारखंड का पहला एलिवेटेड रोड है, जिसका निर्माण 2022 में शुरू हुआ था। इसके बनने से रातू रोड पर लगने वाले जाम की समस्या से राहत मिलेगी। झामुमो और कांग्रेस इस फ्लाईओवर का नाम शिबू सोरेन के नाम पर करने की मांग कर रहे हैं, जबकि बीजेपी इसे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करने की पक्षधर है। इसके अलावा, कुछ सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने विनोद बिहारी महतो और कांग्रेस नेता ज्ञानरंजन के नाम पर भी नामकरण की मांग की है। इस प्रकार, फ्लाईओवर के उद्घाटन से पहले रांची में राजनीतिक माहौल गर्म है।

    Previous Articleसुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार आगाज | अंडर-17 बालिका में बुंडू फाइनल में
    Next Article सीएम हेमंत सोरेन ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र: पिता की तबियत खराब है | फ्लाइर ओवर उद्घाटन का डेट बढ़ाया जाए

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.