Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Sport»सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार आगाज | अंडर-17 बालिका में बुंडू फाइनल में
    Sport

    सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार आगाज | अंडर-17 बालिका में बुंडू फाइनल में

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 2, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    Subroto football : 64वीं रांची जिला स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ. मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बालिका बारियातू रांची में अंडर-17 गर्ल्स का उद्घाटन रांची के अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक बदल राज ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कर उद्घाटन किया। इस मौके पर रांची जिला फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव आसिफ नईम, रांची रेफरी एचओआर फरीद खान, झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के प्रतिनिधि के रूप में निशिकांत पाठक, समीर कुमार, प्रभात तिवारी, संजय हाजाम, पंकज तिर्की सहित कई गणमनय लोग शामिल थे। इस दौरान गुब्बारे उड़ाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया गया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन देखकर बहुत खुशी महसूस होती है। बालिकाओं का फुटबॉल के प्रति प्रेम देखते बन रहा है। बारिश के बीच फुटबॉल का खेल का मजा बढ़ जाता है। आज यह बच्चियों यहां खेल रही है कल बड़े-बड़े क्लब और देश के लिए जरूर खेलेंगी। वहीं, जिला शिक्षा अधीक्षक बदल राज ने कहा कि इस तरह के आयोजन होने से स्कूल के बच्चे बच्चियों का उत्साह बढ़ता है। सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल एक बहुत ही बड़ा मंच है। यहां से चैंपियन टीम डिवीज़नल सुब्रतो फुटबॉल टूर्नामेंट में खेलेंगी। उद्घाटन समारोह का आरंभ रंगारंग मार्च पास्ट और सलामी परेड से हुआ। जिसमें सभी विद्यालयों की टीमों ने अनुशासन व एकरूपता का परिचय दिया। इसके बाद राष्ट्रीय खिलाड़ी के द्वारा खिलाड़ियों को खेल शपथ दिलाई गई, जिसमें निष्पक्ष खेल, सम्मान एवं खेल भावना का संकल्प लिया गया।

    बालिका का गुरुवार को खेला जाएगा फाइनल मैच

    बता दें कि अंडर-15 बॉयज और अंडर-17 बॉयज सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल खेल गांव के प्रैक्टिस ग्राउंड में खेला जा रहा है. वहीं, और 17 गर्ल्स का मैच मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बालिका बारियातू रांची में खेला जा रहा है. सभी ग्रुप में 19-19 टीम शामिल है. नॉकआउट आधार पर टूर्नामेंट खेली जा रही है. गुरुवार को अंडर 17 गर्ल्स का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इसके बाद इसी ग्राउंड में पहली बार लिटिल चैंप अंडर 12 बॉयज-गर्ल्स फुटबॉल का आयोजन होगा. बालिका अंडर-17 में बुंडू की टीम ने समीफाइनल में ओरमांझी को पेनल्टी शुटआउट में 4-3 से हराकर फाइनल में खेलने का स्थान पक्का किया। 3 जुलाई को 4 बजे से फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

    Subroto Football Ranchi
    Previous Articleशराब दुकानों का सत्यापन: झारखंड में 5 जुलाई तक बिक्री पर रोक
    Next Article रातू रोड फ्लाईओवर उद्घाटन से पहले मुख्यमंत्री की तस्वीर गायब | शुरू हुई राजनीति

    Explore More

    September 2, 20263 Mins Read

    टीम इंडिया से बाहर होने के कुछ घंटों बाद प्रभसिमरन का पलटवार, 41 गेंद में ठोका शतक

    August 29, 20263 Mins Read

    जावेद मियांदाद इमरान खान के लिए रो पड़े, बोले- उसे छोड़ने में क्या नुकसान है?

    August 27, 20265 Mins Read

    बाबर आजम की वापसी तय! बोले- 90% फिट हूं, लॉर्ड्स में इंग्लैंड को देंगे जवाब

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.