Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Education»JAC इंटर रिजल्ट 2025: कॉमर्स टॉपर रेशमी व साइंस टॉपर अंकित दत्ता
    Education

    JAC इंटर रिजल्ट 2025: कॉमर्स टॉपर रेशमी व साइंस टॉपर अंकित दत्ता

    News Box BharatBy News Box BharatMay 31, 20253 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    मैट्रिक के बाद इंटर की साइंस और कॉमर्स परीक्षा में भी लड़कियों ने बाजी मारी।

    Intermediate Result : जैक ने वर्ष 2025 का इंटर साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी कर दिया। इंटर साइंस में 79.26 % और कॉमर्स में 91.92 % विद्यार्थी सफल घोषित किए गए। जैक सभागार में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन और जैक अध्यक्ष नटवा हांसदा ने रिजल्ट जारी किया। इस साल इंटर साइंस में 98634 विद्यार्थी परीक्षा शामिल हुए थे, जबकि इंटर कॉमर्स में 22066 विद्यार्थी थे। इस साल पश्चिमी सिंहभूम जिले के दो मेधावी छात्रों ने राज्य स्तर पर उल्लेखनीय सफलता हासिल कर सबका ध्यान खींचा है। मैट्रिक के बाद इंटर की साइंस और कॉमर्स परीक्षा में भी लड़कियों ने बाजी मारी। इंटर साइंस में टॉपर राजकीयकृत प्लस टू हाई स्कूल गोविंदपुर की छात्रा अंकित दत्ता हुई है। इन्होंने 477 अंक प्राप्त किया है।

    कॉमर्स में राज्य टॉपर : रेशमी कुमारी

    • चाईबासा के छोटा नीमडीह निवासी रेशमी कुमारी ने कॉमर्स में पूरे झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरव हासिल किया है।
    • संत जेवियर्स गर्ल्स इंटर कॉलेज, चाईबासा की छात्रा रेशमी ने 476 अंक (95.2%) हासिल किए।
    • उनकी इस अद्भुत उपलब्धि से उनके माता-पिता और स्कूल के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं अत्यंत प्रसन्न और गौरवान्वित हैं।
    • रेशमी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों के अथक समर्थन व मार्गदर्शन को दिया।
    • भविष्य में वे बिजनेस मैनेजमेंट (व्यवसाय प्रबंधन) के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहती हैं।
    • रेशमी के पिता चाईबासा बस स्टैंड के पास एक छोटी सी कपड़े की दुकान चलाते हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ नहीं होने के कारण रेशमी ने उच्च शिक्षा हेतु सरकारी वित्तीय सहायता की अपील की है।
    • रेशमी के परिवार में उनके अलावा दो बहनें (बड़ी बहन रौशनी कुमारी वर्तमान में बीसीए की पढ़ाई कर रही हैं) और एक भाई है।
    • अपनी सफलता के रहस्य के बारे में पूछे जाने पर रेशमी ने बताया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया से पूर्णतया दूरी बना ली थी। वे अन्य छात्रों को भी फोकस बनाए रखने के लिए यही सलाह देती हैं।

    विज्ञान में राज्य उप-टॉपर: अंकित कुमार साह

    • नोवामुंडी के अंकित कुमार साह ने विज्ञान संकाय में शानदार 95.2% अंक (476/500) हासिल करके पूरे झारखंड में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
    • नोवामुंडी कॉलेज के छात्र अंकित को यह ऊंचा मुकाम उनकी अथक मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है।
    • अंकित के पिता अनिल साह बड़ाजामदा में एक छोटी सी चाय की दुकान चलाते हैं और माता गृहिणी हैं।
    • सीमित आय के बावजूद परिवार ने हमेशा अंकित की पढ़ाई में पूरा सहयोग दिया और उसका खर्च वहन किया।
    • अंकित की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे नोवामुंडी समुदाय के लिए गौरव का विषय बन गई है।

    Intermediate Result Jac
    Previous Articleझारखंड की हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन
    Next Article Miss World 2025 : ओपल चुआंग्सरी बनीं थाईलैंड की पहली मिस वर्ल्ड

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.