Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»आदिवासी हित में बड़े फैसले : पर्यटन क्षेत्रों में होटल-दुकानों और ईचा डैम को दी हरी झंडी
    Latest

    आदिवासी हित में बड़े फैसले : पर्यटन क्षेत्रों में होटल-दुकानों और ईचा डैम को दी हरी झंडी

    News Box BharatBy News Box BharatMay 21, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल (टीएसी) की बैठक बुधवार, 21 मई 2025 को झारखंड सचिवालय में आयोजित हुई। करीब तीन घंटे तक चली इस बैठक में भाजपा के दो विधायकों—बाबूलाल मरांडी और चंपाई सोरेन—को छोड़कर अन्य 17 सदस्य मौजूद रहे। बैठक में आदिवासी हितों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई, जिन पर सरकार द्वारा शीघ्र निर्णय लेने का संकेत दिया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा विधायकों के बहिष्कार पर कहा, “विपक्ष हमेशा सरकार का विरोध करेगा, लेकिन हम आदिवासी हितों के लिए काम करते रहेंगे।” उन्होंने बताया कि टीएसी के सुझावों पर संबंधित विभाग मसौदा तैयार करेंगे, जिसके बाद अंतिम निर्णय लिए जाएंगे। बैठक में आदिवासियों के जाति एवं निवास प्रमाणपत्र जारी करने में आ रही समस्याओं के समाधान पर भी जोर दिया गया।

    प्रमुख निर्णय और चर्चा के बिंदु

    1. पर्यटन और विकास पर स्वीकृति:
    • 50% से अधिक आदिवासी आबादी वाले ग्राम पंचायत क्षेत्रों में, जिन्हें पर्यटन क्षेत्र घोषित किया गया है, वहां खुदरा दुकानों, होटल, रेस्तरां और बार खोलने की मंजूरी दी गई। यह निर्णय पर्यटन और राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया।
    1. ईचा डैम परियोजना:
    • पश्चिम सिंहभूम की खरकाई नदी पर प्रस्तावित ईचा डैम के निर्माण को पुनर्जीवित करने पर चर्चा हुई। इस परियोजना को लेकर विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1. ललपनिया के धार्मिक स्थल की सुरक्षा:
    • बोकारो जिले के ललपनिया स्थित आदिवासी धार्मिक स्थल लगुबुरु को डीवीसी (DVC) की पनबिजली परियोजना से बचाने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र और डीवीसी को पत्र भेजकर परियोजना रोकने का अनुरोध किया है।
    1. वनपट्टा वितरण:
    • ‘अबुआ बीर दिशोम’ योजना के तहत हर दो महीने में वनपट्टा वितरण अनिवार्य किया जाएगा। आवेदनों की स्वीकृति प्रक्रिया तेज करने का भी निर्णय लिया गया।
    1. सीएनटी एक्ट में स्पष्टता:
    • छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम (सीएनटी) की धारा 46 के तहत “थाना क्षेत्र” की परिभाषा को स्पष्ट करने के लिए एक आयोग गठित किया जाएगा। यह आयोग 6 महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट टीएसी को सौंपेगा।

    अन्य अहम बिंदु:

    • राजस्व और पुलिस थाना क्षेत्र: इनकी सीमाओं को लेकर विभागीय रिपोर्ट मांगी गई।
    • 16 नवंबर 2023 की बैठक की समीक्षा: पिछली बैठक के प्रस्तावों पर प्रगति का आकलन किया गया।

    Jharkhand Cm Hemant Soren Tribal
    Previous Articleझारखंड में QR कोड के बिना नहीं बिकेगी दवा | नकली दवाइयों पर लगेगी लगाम
    Next Article Delhi Srinagar Indigo Flight Turbulence: भयंकर टर्बुलेंस और Hailstorm में फंसी फ्लाइट, यात्रियों ने कहा- मौत के करीब थे

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.