Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Sport»CAA रांची फुटबॉल लीग : संत जॉन्स स्कूल | स्पोर्टिंग यूनियन व जेएसएसपीएस जीते
    Sport

    CAA रांची फुटबॉल लीग : संत जॉन्स स्कूल | स्पोर्टिंग यूनियन व जेएसएसपीएस जीते

    News Box BharatBy News Box BharatMay 17, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग की शुरुआत हो गई। पहले दिन खेले गए मुकाबले में संत जॉन्स स्कूल, स्पोर्टिंग यूनियन व जेएसएसपीएस, होटवार की टीम ने शानदार जीत दर्ज की। संत जॉन्स स्कूल ग्राउंड में खेले गए उद्घाटन मैच में संत जॉन्स ने कड़े संघर्ष के बाद सनराइज दलादिली की टीम को 2-1 से हराया। संत जॉन्स टीम के लिए 9वें मिनट में करमचंद उरांव व 24वें मिनट में प्रकाश ने गोल किया। दलादिली की ओर से 18वें मिनट में संगम मुंडा ने गोल मारा। वहीं, खेलगांव होटवार में खेले गए पहले मैच झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएसपीएस) ने लिटिल स्टार हुलहुंडू को 1-0 से पराजित किया। 60वें मिनट में सुशील सिंह ने टीम के लिए एक मात्र गोल किया। वहीं, चुट्‌टू व एकंबा का मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांट दिया गया। संत जॉन्स स्कूल ग्राउंड में मुख्य अतिथि सीएए के कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रियो भट्‌टाचार्य व संत जॉन्स स्कूल के प्रिंसिपल फादर बिनोद टोप्पो एसजे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर लीग का उद्घाटन किया। इस मौके पर सीएए के महासचिव आसिफ नईम, एचओआर मो. फरीद खान, आरके सेनापति, अशोक कुमार, रेंगु लाल आदि शामिल थे।

    Caa Football League 2025 Ranchi Football League 2025
    Previous Articleवोडाफोन आइडिया संकट: क्या 2026 में होगी दिवालिया?
    Next Article Bengaluru में भारी बारिश से हाहाकार ‘Water Park’ में बदला IT हब

    Explore More

    March 15, 20263 Mins Read

    ईरान की टीम का समर्थन करना पड़ा भारी | जापान के पूर्व फुटबॉलर होंडा का US विज्ञापन डील रद्द

    March 6, 20262 Mins Read

    T20 World Cup 2026: भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया | संजू सैमसन की तूफानी पारी से फाइनल में एंट्री

    March 5, 20262 Mins Read

    क्रिकेट के भगवान के घर शहनाई: Arjun Tendulkar ने रचाई शादी

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा April 12, 2026
    • अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, फिर बढ़ा युद्ध का खतरा April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.