Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»झारखंड के दुमका में नाली विवाद पर तलवार से पड़ोसी ने महिला का सर कलम कर दिया
    Latest

    झारखंड के दुमका में नाली विवाद पर तलवार से पड़ोसी ने महिला का सर कलम कर दिया

    News Box BharatBy News Box BharatMay 14, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    14.5.23 : झारखंड की उप राजधानी दुमका नगर थाना क्षेत्र के केवटपाड़ा मोहल्ले में नाली के पानी और कचरा फेंकने को लेकर हुए विवाद ने भीषण रूप ले लिया। यहां एक पड़ोसी ने दूसरे पर तलवार से हमला कर एक महिला की गर्दन काटकर हत्या कर दी, जबकि उसके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी युवक ने पुलिस के आते ही खुद को सौंप दिया। हंगामा सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तो छोटू ने तलवार सहित खुद को सौंप दिया। उसने गुस्से में अपराध कबूल कर लिया। घायल मनोज को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया

    पारिवारिक विवाद का इतिहास

    घटना कृषि विज्ञान केंद्र के पीछे बसे केवटपाड़ा मोहल्ले की है। सरैयाहाट प्रखंड के सरकारी शिक्षक मनोज कुमार सिंह अपनी पत्नी विमला देवी (50) और बेटी जूही कुमारी के साथ रहते थे। उनके सामने हजारीबाग में तैनात एएसआई लालचंद साह का परिवार रहता था। दोनों परिवारों के बीच नाली का गंदा पानी और कचरा फेंकने को लेकर अक्सर तनाव रहता था।

    क्या है मामला

    बुधवार शाम को विमला देवी ने पड़ोसियों द्वारा सड़क पर गंदा पानी बहाने का विरोध किया। इस पर एएसआई के बेटे फूलचंद साह उर्फ छोटू (25) भड़क गया और घर से तलवार लेकर आ गया। इसी दौरान विमला के पति मनोज बाजार से लौटे। छोटू ने तलवार से उन दोनों पर बेतहाशा हमला कर दिया। हमले में विमला की गर्दन धड़ से अलग हो गई, जबकि मनोज का हाथ कट गया।


    murder
    Previous ArticleCJI B.R. Gavai 2025: दलित समुदाय से Supreme Court तक l
    Next Article कर्नल सोफिया मामला : मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह के खिलाफ हाईकोर्ट के निर्देश पर दर्ज हुई FIR

    Explore More

    March 24, 20261 Min Read

    क्या फुटबॉल से खत्म होगा नस्लवाद? Vinícius Júnior केस में स्पेन की अदालत का बड़ा फैसला, 3 दोषियों को सुनाई जेल की सजा

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    February 25, 20262 Mins Read

    अब ‘केरल’ नहीं, ‘केरलम’ कहिए: अपनी जड़ों की ओर लौटा एक राज्य

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, दर्जनों की मौत, सुनामी का खतरा June 8, 2026
    • अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले बदली टीम इंडिया, 7 खिलाड़ी बाहर, 7 नए चेहरे शामिल June 8, 2026
    • 30 साल बाद अभिनेत्री सुकन्या को मिली बड़ी कानूनी जीत, मानहानि मामले में सन टीवी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना June 8, 2026
    • क्या शादी से पहले संबंध बनाना चरित्र पर दाग है? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा जवाब June 8, 2026
    • देशभर में भीषण लू का प्रकोप, 48°C के करीब पहुंचा पारा; IMD का 28 मई तक अलर्ट May 23, 2026
    • PM मोदी ने 51,000 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, रोजगार मेले का 19वां संस्करण आयोजित May 23, 2026
    • ट्विशा शर्मा डाउरी डेथ केस में नया मोड़: पति समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस सस्पेंड, CBI जांच की मांग तेज May 23, 2026
    • Cockroach Janta Party का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, फाउंडर ने जताई सुरक्षा चिंता May 23, 2026
    • पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 9 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, विपक्ष ने सरकार को घेरा May 23, 2026
    • रांची के युवा कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत, जहर सेवन की आशंका; कई पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस May 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.