Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»बीआईटी सिंदरी कैंपस में छात्रों के बीच जमकर हंगामा
    Crime

    बीआईटी सिंदरी कैंपस में छात्रों के बीच जमकर हंगामा

    News Box BharatBy News Box BharatMay 13, 20252 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। सोमवार को धनबाद के बीआईटी सिंदरी कैंपस में जमकर हंगामा हुआ। सीनियर और जूनियर छात्रों के बीच जानलेवा झड़प हुई। छात्रों के एक गुट ने लाठी-डंडे, हॉकी, लोहे के रॉड और ईंटों से दूसरे समूह पर हमला बोल दिया। इस हिंसा में कई छात्र घायल हुए, जबकि डर के मारे कुछ ने कैंपस छोड़कर भाग गए। जब एक जूनियर छात्र के परिजनों को इस घटना की जानकारी मिली, तो वे वाहन लेकर कैंपस पहुंचे। इसके बाद सीनियर छात्रों ने उनके वाहनों को निशाना बनाकर तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस ने हिंसा में शामिल छात्रों को हिरासत में लेकर स्थिति पर काबू पाया। घटना के वीडियो सामने आने पर पता चला कि छात्रों ने न केवल कैंपस की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, बल्कि हॉस्टल के कमरों में जबरन घुसकर दूसरे छात्रों की पिटाई भी की। इस दौरान कई छात्रों ने अपनी सुरक्षा के लिए कमरों में दरवाजे बंद कर लिए, लेकिन हमलावरों ने उन्हें तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

    डर से भागे छात्र, कैंपस खाली होने लगा

    हिंसा से आतंकित छात्र रातोंरात कैंपस छोड़कर भागने लगे। कुछ ने बाहर छिपकर अपनी जान बचाई, तो वहीं कई छात्र सीधे घर लौट गए। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की है, साथ ही कैंपस में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। यह घटना शैक्षणिक संस्थानों में बढ़ रही हिंसा और अनुशासनहीनता पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

    Bit Sindri jharkhand
    Previous ArticleIPL 2025 फिर शुरू : 17 मई से शेष मैच | 3 जून को फाइनल
    Next Article CBSE 12वीं के नतीजे में लड़कियों ने मारी बाजी | 88.39 फीसदी स्टूडेंट हुए पास

    Explore More

    September 10, 20263 Mins Read

    BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद

    September 10, 20262 Mins Read

    अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर

    September 10, 20264 Mins Read

    IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद September 10, 2026
    • अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर September 10, 2026
    • IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर September 10, 2026
    • Aadhaar Face Authentication। अब बैंकिंग ऐप में ही होगा फेस वेरिफिकेशन।UIDAI ने लॉन्च किया नया SDK September 10, 2026
    • Asian Games: एशियाड में भारत का शानदार रिकॉर्ड, इन खेलों में सबसे ज्यादा मेडल; दो बार कर चुका है मेजबानी September 10, 2026
    • दिल्ली की अवैध इमारतों पर हरीश साल्वे की दो टूक, बोले- सिर्फ बुलडोजर चलाना समाधान नहीं, लोगों को कहां भेजेंगे? September 10, 2026
    • Karan Adani को SEBI से बड़ी राहत, इंटर-कॉरपोरेट डिपॉजिट मामले में ₹13.65 लाख देकर हुआ सेटलमेंट September 10, 2026
    • Canada से 8 साल बाद भारतीय परिवार की वापसी, शरण की अर्जी खारिज होने पर ट्रक ड्राइवर हरीश को छोड़ना पड़ा देश September 10, 2026
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.