Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»ग्रामीण विकास को मिली नई दिशा : रांची में संपन्न हुआ ग्राम संसद कॉन्क्लेव
    Latest

    ग्रामीण विकास को मिली नई दिशा : रांची में संपन्न हुआ ग्राम संसद कॉन्क्लेव

    News Box BharatBy News Box BharatMay 3, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। राजधानी रांची में ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से ‘ग्राम संसद – झारखंड चैप्टर कॉन्क्लेव 2025’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य नीति निर्माण में ग्रामीण स्तर पर लोगों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाना और विकास योजनाओं को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रक्रिया को प्रभावी बनाना था। दिनभर चले इस सम्मेलन में राज्यभर से आए पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और विशेषज्ञों ने ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “ग्राम संसद ग्रामीण लोकतंत्र का सबसे विश्वसनीय मंच है। जब तक नीतियों में गांव की आवाज शामिल नहीं होगी, विकास अधूरा रहेगा। झारखंड के हर गांव की महिलाएं, युवा और किसान इस बदलाव के स्तंभ बनें, यही हमारा उद्देश्य है।”

    चर्चा के प्रमुख विषय

    रांची के एक प्रतिष्ठित होटल में ग्रामीण विकास विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में कई सत्रों का आयोजन किया गया। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने भी अपने संबोधन में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया। चर्चा के केंद्र में ग्राम सभाओं की भूमिका, योजनाओं की निगरानी में समुदाय की भागीदारी, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और डिजिटल ग्राम संसद जैसे विषय शामिल रहे।

    भविष्य की रूपरेखा

    कार्यक्रम के अंत में यह संकल्प लिया गया कि ग्राम संसद का आयोजन अब झारखंड के सभी जिलों और प्रखंडों में नियमित रूप से किया जाएगा। ग्रामीण विकास मंत्री ने प्रतिभागियों के सुझावों को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि इन्हें विधानसभा स्तर पर सरकार के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा, यह मंच सिर्फ चर्चा का नहीं, बल्कि समाधान और क्रियान्वयन का भी होगा।

    dipika pandey singh gramin vikas vibhag
    Previous Articleरांची : खुजली वाले पाउडर से धोखा देकर व्यापारी से 3 लाख रुपये झपटे
    Next Article CRPF जवान बर्खास्त : पाकिस्तानी महिला से शादी छिपाने और वीजा उल्लंघन का आरोप

    Explore More

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.