Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»रांची : थाने में गायब थे पुलिसकर्मी | डीएसपी के निरीक्षण ने खोली पोल
    Latest

    रांची : थाने में गायब थे पुलिसकर्मी | डीएसपी के निरीक्षण ने खोली पोल

    News Box BharatBy News Box BharatMay 2, 2025Updated:May 2, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। रांची के पिठोरिया थाने और पीसीआर से जुड़े चार पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। डीआईजी सह एसएसपी रांची, चन्दन कुमार सिन्हा के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में पिठोरिया थाने के मुंशी अजय पासवान, जेएसआई श्यामानंद पासवान, जेएसआई अमृत प्रसाद मेहता और पीसीआर-22 के आरक्षी नीरज कुजूर शामिल हैं। मामला 30 अप्रैल को हुए एक औचक निरीक्षण का है, जब हेडक्वार्टर डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने पिठोरिया थाने का दिनदहाड़े निरीक्षण किया। हैरानी की बात यह रही कि थाने में कोई पुलिसकर्मी या अधिकारी मौजूद नहीं था। करीब 10 बजे डीएसपी के पहुंचने पर भी लंबे समय तक कोई जवाब नहीं मिला। जांच में पता चला कि गस्त का दावा करने वाले जवान सादे कपड़ों में थाने के पहले तल पर आराम कर रहे थे। जेएसआई अमृत प्रसाद मेहता, जिन्हें गस्त में होना था, वे भी थाने में ही पाए गए और उनके पास कोई जवाब नहीं था।

    थाने से गायब थे जेएसआई श्यामानंद

    ओडी ड्यूटी पर तैनात जेएसआई श्यामानंद पासवान भी निरीक्षण के समय गायब पाए गए। डीएसपी के आने की खबर मिलते ही वे सिर्फ थाने पहुंचे, लेकिन अपनी अनुपस्थिति का कोई संतोषजनक कारण नहीं बता सके। इसी तरह, मुंशी अजय पासवान ड्यूटी छोड़कर आराम करते पकड़े गए। उन पर पहले भी आम लोगों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायतें दर्ज थीं।

    पीसीआर जवान भी रहा अनुपस्थित

    अलग से, पीसीआर-22 के आरक्षी नीरज कुजूर को भी ड्यूटी के दौरान गैर-मौजूद पाए जाने पर निलंबित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (कंट्रोल रूम) की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई हुई। पिठोरिया थाने का यह पहला मामला नहीं है। 22 फरवरी को एसएसपी सिन्हा ने खुद थाने का निरीक्षण किया था, जहां थाना प्रभारी गौतम राय को स्टेशन डायरी न रखने और अनियमितताओं के चलते निलंबित किया गया था। लगातार शिकायतों के बाद इस बार फिर कड़ी कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई से पुलिस प्रशासन का सख्त रुख साफ झलकता है, जो ड्यूटी में कोताही बरतने वालों को बर्दाश्त नहीं करेगा।

    Ranchi Police
    Previous Articleआज से बिजली मंहगी : 40 पैसे प्रति यूनिट महंगी हुई ग्रामीणों की व शहरी उपभोक्ताओं पर 20 पैसे का अतिरिक्त बोझ
    Next Article शुरू करें स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खोलने की प्रक्रिया

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.