Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Economy»आज से बिजली मंहगी : 40 पैसे प्रति यूनिट महंगी हुई ग्रामीणों की व शहरी उपभोक्ताओं पर 20 पैसे का अतिरिक्त बोझ
    Economy

    आज से बिजली मंहगी : 40 पैसे प्रति यूनिट महंगी हुई ग्रामीणों की व शहरी उपभोक्ताओं पर 20 पैसे का अतिरिक्त बोझ

    News Box BharatBy News Box BharatApril 30, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड के लोगों को अगले वित्तीय वर्ष (2025-26) से बिजली के बिल में बड़ी वृद्धि का सामना करना पड़ेगा। झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग (JSERC) ने 30 अप्रैल को घोषणा की कि 1 मई 2025 से राज्य में बिजली दरों में संशोधन लागू होगा। इसके तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए दरें अलग-अलग बढ़ाई गई हैं। शहरी उपभोक्ताओं के लिए बिजली टैरिफ 20 पैसे प्रति यूनिट बढ़ गई है। ग्रामीण उपभोक्ता की दर में 40 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है। ग्रामीणों को जहां प्रति यूनिट 6.70 रुपए देंगे, वहीं शहरी उपभोक्ताओं को 6.85 रुपए देने होंगे। कृषि उपभोक्ताओं के लिए नई टैरिफ में कोई वृद्धि नहीं की गई है। किसी भी उपभोक्ता से मीटर रेंट नहीं लिया जाएगा।

    घरेलू उपभोक्ताओं को सबसे ज्यादा झटका

    • ग्रामीण क्षेत्र: प्रति यूनिट दर 6.30 रुपए से बढ़ाकर 6.70 रुपए कर दी गई है। यानी प्रति यूनिट 40 पैसे की वृद्धि।
    • शहरी क्षेत्र: दर 6.60 रुपए से बढ़कर 6.85 रुपए प्रति यूनिट होगी, जो 20 पैसे की बढ़ोतरी है।

    वाणिज्यिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं पर असर

    • ग्रामीण वाणिज्यिक: दर 6.10 रुपए से बढ़कर 6.20 रुपए प्रति यूनिट (10 पैसे की वृद्धि)।
    • शहरी औद्योगिक: दर 6.65 रुपए से बढ़ाकर 6.70 रुपए प्रति यूनिट (5 पैसे की वृद्धि)।
    • एचटी (हाई टेंशन) उपभोक्ता: दर 6.25 रुपए से बढ़कर 6.40 रुपए प्रति यूनिट (15 पैसे अधिक)।

    आयोग ने कंपनी के प्रस्ताव को किया कम

    झारखंड बिजली वितरण निगम (JBVNL) ने आयोग के समक्ष प्रति यूनिट 2 रुपए तक की बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा था। उदाहरण के तौर पर, शहरी घरेलू दर 8.65 रुपए प्रति यूनिट करने का सुझाव था, लेकिन आयोग ने इसे घटाकर 6.80 रुपए ही मंजूर किया। इसी तरह, फिक्स्ड चार्ज को 100 से 200 रुपए प्रतिमाह करने का प्रस्ताव भी खारिज कर दिया गया।

    क्यों बढ़ाई गई दरें

    आयोग ने यह निर्णय जनसुनवाई और JBVNL के वित्तीय आकलन के बाद लिया। कंपनी का दावा था कि बिजली उत्पादन, वितरण और ऋण भार की लागत बढ़ने से दरों में समायोजन जरूरी है। हालांकि, आयोग ने उपभोक्ताओं के हित को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित दरों में कटौती की। इस बढ़ोतरी से राज्य के 1.6 करोड़ से अधिक बिजली उपभोक्ताओं के मासिक बजट पर दबाव बढ़ने की आशंका है, खासकर ग्रामीण परिवारों को जहां आय स्रोत सीमित हैं।

    electricity bill jbvnl Jserc
    Previous Articleकैबिनेट ने 75 साल बाद जाति जनगणना को दी हरी झंडी | जातिगत आंकड़ों को जनगणना में शामिल करने का फैसला
    Next Article रांची : थाने में गायब थे पुलिसकर्मी | डीएसपी के निरीक्षण ने खोली पोल

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.