Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»विदेशी कंपनियों के साथ हाथ मिलाएगा झारखंड : CM हेमंत सोरेन स्पेन पहुंचे
    Latest

    विदेशी कंपनियों के साथ हाथ मिलाएगा झारखंड : CM हेमंत सोरेन स्पेन पहुंचे

    News Box BharatBy News Box BharatApril 19, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने विदेश दौरे के तहत स्पेन के बार्सिलोना शहर पहुंच गए हैं। स्पेन पहुंचने पर भारत की कार्यवाहक महावाणिज्य दूत (एक्टिंग कंसल्टेंट जनरल) आरषा एन.एस. ने उनका स्वागत किया। सीएम के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल स्पेन और स्वीडन की यात्रा पर है, जिसका मुख्य उद्देश्य झारखंड में निवेश को बढ़ावा देना और औद्योगिक सहयोग के नए अवसर तलाशना है। इस दौरे में सीएम हेमंत सोरेन के अलावा विधायक कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव, खनन निदेशक, उद्योग सचिव, जुस्को निदेशक सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल 19 से 27 अप्रैल तक स्पेन के बार्सिलोना, मैड्रिड और स्वीडन के गोथेनबर्ग शहरों में निवेशकों और कंपनियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेगा।

    निवेश और सहयोग पर जोर

    इस यात्रा के दौरान झारखंड सरकार खनिज नीलामी और नवीकरणीय ऊर्जा (रिन्यूएबल एनर्जी) के क्षेत्र में निवेश के लिए वैश्विक कंपनियों को आमंत्रित करेगी। बार्सिलोना में सीएम की टीम एफसी बार्सिलोना और फिरा डे बार्सिलोना जैसे संस्थानों के साथ साझेदारी पर चर्चा करेगी। मैड्रिड में एक होटल में आयोजित निवेशक सम्मेलन में राज्य की औद्योगिक नीतियों और खनिज संपदा की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

    रिन्यूएबल एनर्जी और खनन पर फोकस

    22 अप्रैल को खनन क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों के साथ अलग-अलग बैठकें होंगी। स्पेन की आइबरड्रोला, एसिओना और स्वीडन की एनर्जी विंड जैसी कंपनियों के साथ सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा पर संभावित सहयोग पर विचार-विमर्श किया जाएगा। झारखंड सरकार का लक्ष्य इन क्षेत्रों में विदेशी तकनीक और अनुभव का लाभ उठाते हुए राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ाना है। इस दौरे को झारखंड के आर्थिक विकास और वैश्विक पहचान बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    Denmark Jharkhand Cm Hemant Soren spain
    Previous Articleरांची में सूर्य किरण एरोबेटिक्स टीम का शानदार एयर शो | हजारों दर्शकों ने देखा अद्भुत करतब
    Next Article निशिकांत दुबे पगला गए हैं…इसे कांके में भर्ती कराओ | कोर्ट संज्ञान ले व गिरफ्तार करे

    Explore More

    June 25, 20263 Mins Read

    वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.