Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»हजारीबाग में प्रकृति का कहर: वज्रपात से 4 लोगों की मौत
    Latest

    हजारीबाग में प्रकृति का कहर: वज्रपात से 4 लोगों की मौत

    News Box BharatBy News Box BharatApril 11, 20252 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची. हजारीबाग जिले में भारी बारिश के दौरान वज्रपात की घटना में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इनमें से एक व्यक्ति की मौत चुराचू प्रखंड में हुई, जबकि पदमा प्रखंड के पदमा गाँव में तीन लोग वज्रपात की चपेट में आकर मारे गए. पदमा की घटना में मृतकों के परिजन सुधीर कुमार ने बताया कि परिवार ने हाल ही में एक चार पहिया वाहन खरीदा था। परिवार के सदस्य भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना करने गए थे और शुक्रवार को रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर जाने की तैयारी कर रहे थे. इसी क्रम में वे बलि के लिए बकरा खरीदने निकले थे, तभी अचानक वज्रपात हुआ और तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों ने तीनों शवों को हजारीबाग के एक निजी अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर शक्ति तिवारी ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है. इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस दौरान अस्पताल पहुंचे हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के मीडिया प्रभारी रंजन चौधरी ने बताया कि उन्होंने सांसद से बात की है और पीड़ित परिवार को तुरंत उचित मुआवजा दिलाने के लिए प्रशासन से संपर्क किया गया है. मृतकों में नंदलाल साव (पुत्र अजय साव), शिवपूजन साव (पुत्र स्वर्गीय पदारथ साव) जो चचेरे भाई थे, और राजकुमार साव (पुत्र बखोरी साव) शामिल हैं, जो दूर के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं. सभी की उम्र 30 से 32 वर्ष के बीच थी.

    hazaribagh Lightning
    Previous Articleहजारीबाग : रामनवमी जुलूस में नियम कानून की धज्जियां उड़ी
    Next Article वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ प्रदर्शन : पूर्व मंत्री मिथलेश ने कहा- आंदोलन और बढ़ेगा | बिल वापस लो

    Explore More

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.