Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»हजारीबाग पुलिस ने सुलझाई NTPC के डीजीएम कुमार गौरव हत्याकांड की गुत्थी | 4 आरोपी गिरफ्तार
    Crime

    हजारीबाग पुलिस ने सुलझाई NTPC के डीजीएम कुमार गौरव हत्याकांड की गुत्थी | 4 आरोपी गिरफ्तार

    News Box BharatBy News Box BharatMarch 24, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    फाइल फोटो
    Buy Ad Space

    रांची। हजारीबाग पुलिस ने एनटीपीसी के डिप्टी जनरल मैनेजर (डीजीएम) कुमार गौरव की हत्या के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। इसके तहत चार आरोपियों मिंटू कुमार, राहुल मुंडा, मनोज माली और अजय यादव को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि 8 मार्च की सुबह करीब 9:30 बजे, कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतेह चौक पर अज्ञात बंदूकधारियों ने कुमार गौरव को सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया था।

    आरोपियों की भूमिका

    हजारीबाग रेंज के डीआईजी संजीव कुमार के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में मिंटू कुमार ने गोली चलाई थी, राहुल मुंडा मोटरसाइकिल चालक था, मनोज माली ने रेकी की थी, जबकि अजय यादव ने हथियार मुहैया कराया था। पुलिस अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी है। इस हत्याकांड के पीछे “अमन साहू गिरोह” का संलिप्त होना बताया गया है। डीआईजी के मुताबिक, इस गिरोह का मकसद इलाके में दहशत फैलाना और एनटीपीसी, बीजीआर, ऋत्विक व त्रिवेणी सैनिक जैसी कंपनियों में भय का माहौल बनाना था। कुमार गौरव को जानबूझकर “सॉफ्ट टारगेट” चुना गया था।

    तकनीकी सहायता और जांच

    सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह पहले 7 मार्च को हमला करने की योजना बना चुका था, लेकिन 8 मार्च को सफल रहा। इस मामले में 11 अधिकारियों और टेक्निकल सेल की टीम लगाई गई थी। सीडीपीओ अमित कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने छापेमारी करते हुए आरोपियों को पकड़ा।

    आरोपियों का रिकॉर्ड

    गिरफ्तार आरोपियों में मिंटू कुमार (लोहार मुहल्ला, बड़का गांव), राहुल मुंडा (नापोखुर्द, बड़का गांव), मनोज माली (केरेडारी) और अजय यादव (इटखोरी, चतरा) शामिल हैं। अजय के पिता स्वर्गीय ताहिल यादव थे, जबकि उसके भाई अशोक यादव पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    पुलिस की चेतावनी

    डीआईजी संजीव कुमार ने स्पष्ट किया कि पुलिस क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर गंभीर है। किसी भी आतंकी या अपराधी गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, स्थानीय युवाओं को मासिक राशि देकर गिरोह द्वारा प्रशिक्षित करने की भी जानकारी सामने आई है।

    Dig Sanjeev Kumar jharkhand police Ntpc Sp Hazaribagh
    Previous Articleसीएम हेमंत सोरेन के दावत-ए-इफ्तार में सभी धर्मों के लोग शामिल हुए
    Next Article वक्फ बोर्ड संशोधन के विरोध में 26 मार्च को पटना में होने वाले प्रतिरोध कार्यक्रम में Jmm शामिल होगा

    Explore More

    September 10, 20263 Mins Read

    BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद

    September 10, 20262 Mins Read

    अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर

    September 10, 20264 Mins Read

    IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद September 10, 2026
    • अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर September 10, 2026
    • IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर September 10, 2026
    • Aadhaar Face Authentication। अब बैंकिंग ऐप में ही होगा फेस वेरिफिकेशन।UIDAI ने लॉन्च किया नया SDK September 10, 2026
    • Asian Games: एशियाड में भारत का शानदार रिकॉर्ड, इन खेलों में सबसे ज्यादा मेडल; दो बार कर चुका है मेजबानी September 10, 2026
    • दिल्ली की अवैध इमारतों पर हरीश साल्वे की दो टूक, बोले- सिर्फ बुलडोजर चलाना समाधान नहीं, लोगों को कहां भेजेंगे? September 10, 2026
    • Karan Adani को SEBI से बड़ी राहत, इंटर-कॉरपोरेट डिपॉजिट मामले में ₹13.65 लाख देकर हुआ सेटलमेंट September 10, 2026
    • Canada से 8 साल बाद भारतीय परिवार की वापसी, शरण की अर्जी खारिज होने पर ट्रक ड्राइवर हरीश को छोड़ना पड़ा देश September 10, 2026
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.