Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»पाकुड़ में आतंकी ट्रेनिंग | जांच में जुटा एटीएस
    Latest

    पाकुड़ में आतंकी ट्रेनिंग | जांच में जुटा एटीएस

    News Box BharatBy News Box BharatFebruary 15, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। बांग्लादेश के प्रतिबंधित संगठन भारत विरोधी साजिश रच रहे हैं। इसका खुलासा झारखंड एटीएस को मिली एक सूचना से हुआ है। एटीएस को सूचना मिली है कि बांग्लादेश का प्रतिबंधित संगठन जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश ( जेएमबी) से जुड़ा आतंकी अब्दुल मम्मुन मर्शिदाबाद के धुलिया के रास्ते बांग्लादेश सीमा पार कर जनवरी में पाकुड़ आया था। यहां उसने जेएएचए नामक एक संगठन के साथ बैठक की। इस बैठक में बंगाल व पाकुड़ के कई संदिग्ध शामिल हुए। इसके बाद जेएएचए के कैडरों को ट्रेनिंग भी दी व लाैट गया। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद एटीएस अब इसकी जांच में जुट गया है। एटीएस ने सभी जिलों के एसपी व डीआईजी को गोपनीय सूचनाएं जुटा कर कार्रवाई के लिए लिखा है। एटीएस को जानकारी मिली है कि मम्मुन बांग्लादेश के सतखिरा के गोपीनाथपुर का है। वह अवैध तरीके से सीमा पार कर छह जनवरी 2025 को पाकुड़ पहुंचा था। पाकुड़ के इस्लामी दावा सेंटर, दुबराजपुर में उसने जेएएचए ते कैडरों के साथ बैठक की व करीब 15 सदस्यों को अपने मॉड्यूल की ट्रेनिंग दी थी।

    जेएएचए के प्रतिनिधि हुए शामिल

    एटीएस को जानकारी मिली है कि बैठक में मुर्शिदाबाद के जलांगी के कई लोग शामिल हुए थे। आपको बता दें कि बांगलादेशी प्रतिबंधित संगठन जेएमबी की सक्रियता संथाल परगना के साहिबगंज और पाकुड़ में पूर्व में भी रही है। इस संगठन के संदिग्धों और ओवर ग्राउंड वर्कर्स की जानकारी पूर्व में भी एटीएस ने जुटायी थी।

    Previous Articleमीर को हटाया गया : राहुल गांधी के करीबी के राजू को बनाया गया झारखंड कांग्रेस का प्रभारी
    Next Article भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट : तेलंगाना ओवरऑल चैंपियन

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.