Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»14 फरवरी को राष्ट्रपति के रांची दौरे को लेकर सुरक्षा-चाक चौबंद रहेंगे
    Latest

    14 फरवरी को राष्ट्रपति के रांची दौरे को लेकर सुरक्षा-चाक चौबंद रहेंगे

    News Box BharatBy News Box BharatFebruary 10, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। 14 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की रांची यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 15 फवरी को बीआईटी मेसरा के हीरक जयंती समारोह में उनके शामिल होने के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। सुरक्षा व्यवस्था तीन लेयर में होगी, जिसमें 1000 पुलिसकर्मी और 10 आईपीएस अधिकारी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा, अर्द्धसैनिक बल, सेना के जवान, रैपिड एक्शन पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी मुस्तैद रहेंगी। ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया जाएगा। राष्ट्रपति के काफिले के गुजरने से पहले कुछ देर के लिए ट्रैफिक रोका जाएगा। विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग और ड्रॉप गेट बनाए जाएंगे, ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो। 14 फरवरी को राष्ट्रपति एयरपोर्ट से हरमू बाइपास होकर राजभवन पहुंचेंगी। इस दौरान आधा से एक घंटा पहले ट्रैफिक रोक दिया जाएगा।

    कई जगह बैरिकेडिंग भी की जाएगी

    ट्रैफिक रोकने के लिए कई जगह बैरिकेडिंग भी की जाएगी। कई जगह ड्रॉप गेट बनाए जाएंगे। ट्रैफिक संभालने के लिए ट्रैफिक डीएसपी, इंस्पेक्टर व पुलिसकर्मियों को हर रोड में तैनात किया जाएगा। उनकी सुरक्षा को लेकर डीआइजी सह सिटी एसएसपी, ग्रामीण एसपी, ट्रैफिक एसपी, एएसपी सीसीआर सहित 10 आइपीएस, 20 से अधिक डीएसपी और काफी संख्या में जिला बल, स्पेशल ब्रांच के इंस्पेक्टर भी लगाए जाएंगे। रांची पुलिस, रैपिड एक्शन पुलिस, जैप, इको, जिला बल की लाठी पार्टी तैनात रहेगी। ऊंची इमारतों से भी सुरक्षाकर्मी निगहबानी में लगे रहेंगे। सेना के जवान भी अपने स्तर से जगह-जगह तैनात रहेंगे।

    President Draupadi Murmu
    Previous Articleअब मौसम में होने लगेगा बदलाव
    Next Article महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे झारखंड के 3 श्रद्धालुओं की दुर्घटना में मौत

    Explore More

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.