Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»पहली बार रांची में 10 फरवरी से ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट | 1228 पुलिस वाले दिखाएंगे दम
    Latest

    पहली बार रांची में 10 फरवरी से ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट | 1228 पुलिस वाले दिखाएंगे दम

    News Box BharatBy News Box BharatFebruary 7, 20253 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    आयोजन खेलगांव कैंपस में किया जाएगा

    रांची। झारखंड की राजधानी रांची में पहली बार 10 फरवरी से ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें 1228 पुलिस वाले दम दिखाएंगे। इसकी मेजबानी झारखंड पुलिस की ओर से किया जा रहा है। 10 फरवरी से लेकर 15 फरवरी तक देश के कई राज्यों सहित, पैरामिलिट्री और सुरक्षा एजेंसियों के जांबाज अनुसंधान, राइफल-रिवाल्वर शूटिंग प्रतियोगिता, पुलिस वीडियोग्राफी और बैंड प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाएंगे। झारखंड के राज्यपाल प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। वहीं, समापन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उपस्थित रहेंगे। झारखंड पुलिस के आईजी स्पेशल ब्रांच प्रभात कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 68वें अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट 2025 का आयोजन रांची स्थित खेलगांव कैंपस में किया जाएगा। अखिल भारतीय ड्यूटी मीट का आयोजन अखिल भारतीय पुलिस खेलकूद अथॉरिटी के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष होता है।

    1953 में हुआ था आगाज

    1953 में सबसे पहले सिर्फ रिवाल्वर-राइफल शूटिंग प्रतियोगिता के जरिए भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट का आगाज हुआ था। ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट की शुरुआत करने का मुख्य उद्देश्य अत्याधुनिक अनुसंधान के प्रदर्शन को सर्वश्रेष्ठ करना और सभी पुलिस संगठनों के कर्मियों के बीच एक स्वस्थ प्रतियोगिता को प्रोत्साहन देना था। जैसे-जैसे इस आयोजन की सफलता और लोकप्रियता बढ़ती गई पुलिस ड्यूटी मीट में अतिरिक्त प्रतियोगिताओं को भी शामिल किया जाने लगा। उदाहरण के लिए साल 1954 में पहली बार एंबुलेंस ड्रिल को शामिल किया गया। 2010 में कमांडो प्रतियोगिता को भी पुलिस ड्यूटी मीट में शामिल किया गया।

    1228 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे

    ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट 2025 में पुलिस और अर्ध सैनिक संगठन के कुल 1228 प्रतिभागी हैं, जिसमें 1160 पुरुष और 68 महिला प्रतिभागी भाग लेंगे। पुलिस ड्यूटी मीट में डॉग स्क्वायड की 21 टीमें भी हिस्सा ले रही हैं, जिसमें 128 स्वान भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के लिए 45 निर्णायक सदस्य बनाए गए हैं, जो जीत और हर को तय करेंगे। पुलिस ड्यूटी मीट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पुलिस अफसर या कर्मी को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिया जाएगा। पुलिस ड्यूटी मीट में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम को ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। साथ ही उपविजेता को चैंपियनशिप रनर ट्रॉफी दी जाएगी। अनुसंधान के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पुलिस अफसर या कर्मी को भी ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।

    प्रमुख इवेंट्स

    • राइफल रिवाल्वर शूटिंग प्रतियोगिता
    • बैंड प्रतियोगिता
    • साइंटिफिक एंड ट्रू इन्वेस्टिगेशन
    • पुलिस फोटोग्राफी
    • कंप्यूटर अवेयरनेस
    • पुलिस वीडियोग्राफी और एंटी कंपोनेंट चेक जिसमें स्वान दस्ता भी शामिल रहेगा

    13 विषय पर होगी प्रतियोगिता

    • विधि विज्ञान परीक्षा
    • लिखित मेडिको लीगल मौखिक परीक्षा
    • पुलिस फोटोग्राफी परीक्षा
    • पुलिस वीडियोग्राफी परीक्षा
    • क्राइम इन्वेस्टीगेशन लॉ रूल्स तथा कोर्ट जजमेंट
    • लिफ्टिंग पैकिंग
    • पुलिस पोर्ट्रेट
    • ऑब्जर्वेशन
    • कंप्यूटर साक्षरता
    • स्वान प्रशिक्षण
    • एंटी सबोटेज चेक

    All India Police Duty Meet 2025 jharkhand police
    Previous Articleझारखंड हाईकोर्ट ने कहा- 12 सप्ताह के भीतर नगर निकाय चुनाव की घोषणा करें
    Next Article झारखंड में लगातार मौसम करवट बदल रहा

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.