Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»देर रात तक प्रदर्शन कर रहे सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
    Crime

    देर रात तक प्रदर्शन कर रहे सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

    News Box BharatBy News Box BharatFebruary 6, 2025Updated:February 6, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा

    रांची। सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के 2 छात्रों की हादसे में मौत को लेकर प्रदर्शन कर रहे विश्वविद्यालय के छात्रों पर देर रात पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसमें कई छात्र घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार देर रात लगभग 1 बजे पुलिस ने लाठीचार्ज कर सड़क को जाम किए छात्रों को हटाया। लाठीचार्ज के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं, शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। दोनों के परिजन देर रात कोलकाता से रांची पहुंच गए हैं। जानकारी के अनुसार यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार केके राव भी आंदोलनरत छात्रों के साथ थे। बुधवार को CUJ के दो छात्रों की एक्सीडेंट में मौत के बाद विश्वविद्याल के छात्र-छात्राएं अपने मांग को लेकर सुबह से ही प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राएं दोनों साथियों के शव के साथ पिछले कई घंटे से सड़क जाम कर बैठे गए थे। छात्रों की मांग है कि सीयूजे के वीसी और रांची उपायुक्त उन लोगों की मांग को सुने और इस पर सार्थक पहल करें। प्रदर्शनकारी छात्र मुरगू पुल के डिवाइडर में ही बैठ गए। बता दें कि बुधवार को मांडर थाना क्षेत्र के मालटोटी पुल के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक और युवती को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी ऐश्वर्या बसाक और देवदास मंडल के रूप में हुई। दोनों सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के छात्र थे। यह हादसा तब हुआ जब वे दोनों कॉलेज जा रहे थे।

    क्या है पूरा मामला

    स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक पर सवार सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दोनों छात्र पुल के पास बने डायवर्सन से गुजर रहे थे, इसी दौरान एक मालवाहक ट्रक ने दोनों को पीछे से कुचल दिया। दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद ट्रक का ड्राइवर और खलासी भाग गए। हादसे में मरने वाले दोनों छात्रों में से ऐश्वर्या पश्चिम बंगाल के हावड़ा व देवदास बंगाल के सुंदरबन का रहने वाला था। दोनों मांडर में मकान किराए पर लेकर रहते थे और वहां से रोजाना सेंट्रल यूनिवर्सिटी में क्लास करने आते थे। देवदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रहा था, जबकि ऐश्वर्या जियो इंफॉर्मेटिक्स में एमएससी कर रही थीं।

    Central University of Jharkhand Cuj
    Previous Articleरांची एयरपोर्ट के पार्किंग व्यवस्था में होगा बदलाव | टर्मिनल बिल्डिंग के सामने पार्किंग वर्जित रहेगी
    Next Article सेना से चोरी किए गए एके 47 से रांची में हुआ डबल मर्डर | मुख्य आरोपी समेत 2 पुलिस के हत्थे चढ़े

    Explore More

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    March 9, 20263 Mins Read

    प्रेम संबंध और परिवार की मिलीभगत | युवक का शव कुएं से बरामद

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत March 13, 2026
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.