Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»हंगामा क्यों है बरपा : झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन का चुनाव रद्द
    Latest

    हंगामा क्यों है बरपा : झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन का चुनाव रद्द

    News Box BharatBy News Box BharatJanuary 24, 2025Updated:January 24, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। 23 जनवरी 2025 को झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन का चुनाव हंगामें की भेंट चढ़ा गया। भारी हंगामे और विरोध के कारण रद्द कर दिया गया है। रिटर्निंग अफसर वरीय अधिवक्ता वीपी सिंह ने चुनाव रद्द करने की घोषणा की। मतगणना की प्रक्रिया के दौरान बैलेट बॉक्स खुलने के बाद वोट के अंतर से शुरू हुआ विवाद हंगामे में बदल गया। भारी विरोध और हंगामे के दौरान कई अधिवक्ता बीच-बचाव भी कर रहे थे। कुछ लोगों ने वोट के अंतर को देखते हुए हंगामा कर दिया। कहा कि 1409 वोट पड़े हैं, लेकिन बैलेट बॉक्स खुलने पर बताया जा रहा है कि 1509 वोट पड़े हैं। 100 वोट का जो अंतर है, वह बोगस वोट है। इस पर रिटर्निंग अफसर ने हंगामा कर रहे अधिवक्ताओं से साक्ष्य देने को कहा, लेकिन कोई साक्ष्य नहीं सामने लाया गया। अधिवक्ताओं के बीच धक्का- मुक्की होती रही. बैलेट पेपर, कुर्सियां फेंकी गईं।

    केबिन का शीशा भी टूट गया

    हंगामे के दौरान लाइब्रेरी में बने एक केबिन का शीशा भी टूट गया। हंगामे की सूचना पर विधानसभा थाना की पुलिस और हटिया डीएसपी पहुंचे। एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव में पदाधिकारियों के 7 पद के लिए 37 और कार्यकारिणी के 9 पदों के लिए 41 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इससे पहले गुरुवार को सुबह 10:30 बजे से एडवोकेट एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव के लिए शांतिपूर्ण तरीके से मतदान शुरू हुआ। सबसे पहले महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अपना वोट डाला। हाईकोर्ट परिसर के ब्लॉक-1 के एसोसिएशन लाइब्रेरी में मतदान के लिए 2 बूथ बनाए गए थे।

    Previous Article26 जनवरी : सुबह 6 से रात 10 बजे तक बड़े वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक | सुरक्षा रहेंगे चाक-चौबंद
    Next Article मंईयां सम्मान योजना : जनवरी माह की राशि कभी भी खटाखट जा सकती है

    Explore More

    March 24, 20261 Min Read

    क्या फुटबॉल से खत्म होगा नस्लवाद? Vinícius Júnior केस में स्पेन की अदालत का बड़ा फैसला, 3 दोषियों को सुनाई जेल की सजा

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    February 25, 20262 Mins Read

    अब ‘केरल’ नहीं, ‘केरलम’ कहिए: अपनी जड़ों की ओर लौटा एक राज्य

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, दर्जनों की मौत, सुनामी का खतरा June 8, 2026
    • अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले बदली टीम इंडिया, 7 खिलाड़ी बाहर, 7 नए चेहरे शामिल June 8, 2026
    • 30 साल बाद अभिनेत्री सुकन्या को मिली बड़ी कानूनी जीत, मानहानि मामले में सन टीवी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना June 8, 2026
    • क्या शादी से पहले संबंध बनाना चरित्र पर दाग है? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा जवाब June 8, 2026
    • देशभर में भीषण लू का प्रकोप, 48°C के करीब पहुंचा पारा; IMD का 28 मई तक अलर्ट May 23, 2026
    • PM मोदी ने 51,000 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, रोजगार मेले का 19वां संस्करण आयोजित May 23, 2026
    • ट्विशा शर्मा डाउरी डेथ केस में नया मोड़: पति समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस सस्पेंड, CBI जांच की मांग तेज May 23, 2026
    • Cockroach Janta Party का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, फाउंडर ने जताई सुरक्षा चिंता May 23, 2026
    • पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 9 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, विपक्ष ने सरकार को घेरा May 23, 2026
    • रांची के युवा कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत, जहर सेवन की आशंका; कई पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस May 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.