Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Education»JSSC-CGL 2023 का रिजल्ट जारी
    Education

    JSSC-CGL 2023 का रिजल्ट जारी

    News Box BharatBy News Box BharatDecember 5, 20243 Mins Read
    Buy Ad Space

    सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन 16 से 20 दिसंबर के बीच किया जाएगा

    रांची. JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. आयोग की ओर से जारी रिजल्ट में निर्धारित पद से 10 फीसदी अधिक अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया है. चयनित अभ्यर्थियों का सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन 16 से 20 दिसंबर के बीच किया जाएगा.आयोग ने सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए प्रतिदिन सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे और दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक का समय तय किया है. अभ्यर्थियों को निर्धारित समय और तिथि पर प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए उपस्थित होने को कहा गया है. इसके लिए उक्त तिथि के लिए अभ्यर्थियों का रोल नंबर जारी कर दिया गया है. परीक्षा का विस्तृत रिजल्ट आयोग की वेबसाइट से प्राप्त किया जा सकता है. बता दें कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 21 और 22 सितंबर 2024 को झारखंड स्नातक पात्रता संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा यानी सीजीएल 2023 आयोजित की थी. जिसमें प्रश्नपत्र लीक होने की शिकायत कर छात्रों ने आंदोलन शुरू कर दिया था, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया. इस परीक्षा में आयोग को 6,39,900 अभ्यर्थियों से वैध आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 3,04,769 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. परीक्षा आयोजित करने के लिए जेएसएससी ने 24 जिलों में 823 परीक्षा केंद्र बनाए थे.

    इन पदों पर होनी है नियुक्ति

    सहायक प्रशाखा पदाधिकारी – 863, कनीय सचिवालय सहायक – 335, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी -182, प्लानिंग असिस्टेंट – 05, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी – 195, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी – 252, अंचल निरीक्षक – 185, बैकलॉग पद- कनीय सचिवालय सहायक 08.

    पांच बार नियुक्ति विज्ञापन जारी किया गया

    इन पदों के लिए अब तक पांच बार नियुक्ति विज्ञापन जारी किया जा चुका है. सबसे पहले 2015 में स्नातक स्तरीय पदों के लिए भर्ती जारी की गई थी, लेकिन विज्ञापन में कई त्रुटियों के कारण झारखंड हाईकोर्ट ने इसे रद्द कर दिया था. 2019 में एक बार फिर नया विज्ञापन जारी किया गया. हालांकि 2015 में फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों को इसमें मौका जरूर दिया गया था, लेकिन झारखंड में मैट्रिक इंटर पास अनिवार्य कर दिए जाने के कारण एक बार फिर इस पर ग्रहण लग गया और इसे रोक दिया गया. 2021 में एक बार फिर नया विज्ञापन जारी किया गया, लेकिन झारखंड हाईकोर्ट से नियोजिन नीति रद्द होने के कारण इसे रद्द करना पड़ा. चौथी बार जून 2023 में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने यह विज्ञापन जारी किया, जिसकी परीक्षा पहले 15 और 16 अक्टूबर को होनी थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया और इसे 16-17 दिसंबर को निर्धारित किया गया. लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण परीक्षा नहीं हो सकी. आयोग ने फिर 28 जनवरी और 4 फरवरी को परीक्षा लेने की तैयारी की, लेकिन प्रश्नपत्र लीक होते ही आयोग की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं. आखिरकार विवादों के बीच आयोग ने सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए अभ्यर्थियों की सूची जारी करने में सफलता हासिल कर ली है, लेकिन छात्रों के तेवर से ऐसा लग रहा है कि विवाद थमने वाला नहीं है.

    Jssc-Cgl JSSC-CGL Exam 2024
    Previous Articleराजस्व उगाही में तेजी लाने के साथ अतिरिक्त राजस्व संग्रहण के नए स्रोतों के लिए संभावनाएं तलाशें : सीएम
    Next Article आज हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार : सुबह 8 बजे राजभवन भेजे जाएंगे मंत्रियों के नाम

    Explore More

    September 5, 20264 Mins Read

    5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? डॉ. राधाकृष्णन की कहानी, जिसे जानना जरूरी है

    August 26, 20264 Mins Read

    घर में आशीर्वाद आटा आता है? हाईकोर्ट के इस फैसले को जरूर जानें, क्या है ‘100% Atta’ का सच?

    August 23, 20263 Mins Read

    जयपुर में परीक्षा के दौरान बिजली गुल, 49 छात्र नहीं दे पाए पेपर; NTA ने एजेंसी पर की कार्रवाई

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद September 10, 2026
    • अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर September 10, 2026
    • IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर September 10, 2026
    • Aadhaar Face Authentication। अब बैंकिंग ऐप में ही होगा फेस वेरिफिकेशन।UIDAI ने लॉन्च किया नया SDK September 10, 2026
    • Asian Games: एशियाड में भारत का शानदार रिकॉर्ड, इन खेलों में सबसे ज्यादा मेडल; दो बार कर चुका है मेजबानी September 10, 2026
    • दिल्ली की अवैध इमारतों पर हरीश साल्वे की दो टूक, बोले- सिर्फ बुलडोजर चलाना समाधान नहीं, लोगों को कहां भेजेंगे? September 10, 2026
    • Karan Adani को SEBI से बड़ी राहत, इंटर-कॉरपोरेट डिपॉजिट मामले में ₹13.65 लाख देकर हुआ सेटलमेंट September 10, 2026
    • Canada से 8 साल बाद भारतीय परिवार की वापसी, शरण की अर्जी खारिज होने पर ट्रक ड्राइवर हरीश को छोड़ना पड़ा देश September 10, 2026
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.