Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»CM बनते ही हेमंत सोरेन ने उठाया बड़ा कदम ! शहीद अर्जुन के परिजनों को 10 लाख का चेक सौंपा गया
    Latest

    CM बनते ही हेमंत सोरेन ने उठाया बड़ा कदम ! शहीद अर्जुन के परिजनों को 10 लाख का चेक सौंपा गया

    News Box BharatBy News Box BharatNovember 28, 20242 Mins Read
    Buy Ad Space

    – शहीदों के सम्मान और सहायता के लिए सरकार प्रतिबद्ध

    – शहीद अग्निवीर के भाई बलराम महतो को नियुक्ति पत्र प्रदान किया

    रांची. हेमंत सोरेन ने झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में पद की शपथ लेने के पहले ही दिन शहीदों को सम्मान देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने बोकारो जिला के चंदनक्यारी प्रखंड स्थित फतेहपुर गांव के निवासी शहीद अग्निवीर अर्जुन महतो की माता हुलासी देवी को अनुग्रह अनुदान राशि के रूप में 10 लाख रुपए का चेक सौंपा। इसके साथ शहीद अग्निवीर के भाई बलराम महतो को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान विधायक कल्पना सोरेन, विधायक उमाकांत रजक और शहीद की बहन लक्ष्मी कुमारी मौजूद थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार हमेशा से शहीदों के साथ हर कदम पर खड़ी है। राज्य सरकार शहीदों के सम्मान और सहायता के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने शहीद अर्जुन महतो के परिजनों से कहा कि सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सैनिकों की तरह अग्निवीरों के शहीद होने पर उनके परिजनों को 10 लाख रुपए अनुग्रह राशि और एक परिजन को आश्रित को सरकारी नौकरी देने का नीतिगत निर्णय पहले ही ले चुकी है। विदित हो कि झारखंड के अग्निवीर अर्जुन महतो असम के सिलचर में तैनात थे। इस माह 21 तारीख़ की देर रात्रि उग्रवादियों के साथ हुए मुठभेड़ में वे वीरगति को प्राप्त हुए थे।

    Cm Hemant Soren
    Previous Articleहेमंत की पहली कैबिनेट : प्रोटेम स्पीकर के रूप में स्टीफन मरांडी को नियुक्त किया गया ! 9 दिसंबर से विधानसभा सत्र
    Next Article एक्शन मोड में हेमंत सरकार : अनुराग गुप्ता प्रभारी डीजीपी ! रांची के नए डीसी मंजूनाथ भजंत्री

    Explore More

    June 8, 20262 Mins Read

    30 साल बाद अभिनेत्री सुकन्या को मिली बड़ी कानूनी जीत, मानहानि मामले में सन टीवी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना

    June 8, 20262 Mins Read

    क्या शादी से पहले संबंध बनाना चरित्र पर दाग है? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा जवाब

    May 23, 20262 Mins Read

    देशभर में भीषण लू का प्रकोप, 48°C के करीब पहुंचा पारा; IMD का 28 मई तक अलर्ट

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, दर्जनों की मौत, सुनामी का खतरा June 8, 2026
    • अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले बदली टीम इंडिया, 7 खिलाड़ी बाहर, 7 नए चेहरे शामिल June 8, 2026
    • 30 साल बाद अभिनेत्री सुकन्या को मिली बड़ी कानूनी जीत, मानहानि मामले में सन टीवी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना June 8, 2026
    • क्या शादी से पहले संबंध बनाना चरित्र पर दाग है? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा जवाब June 8, 2026
    • देशभर में भीषण लू का प्रकोप, 48°C के करीब पहुंचा पारा; IMD का 28 मई तक अलर्ट May 23, 2026
    • PM मोदी ने 51,000 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, रोजगार मेले का 19वां संस्करण आयोजित May 23, 2026
    • ट्विशा शर्मा डाउरी डेथ केस में नया मोड़: पति समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस सस्पेंड, CBI जांच की मांग तेज May 23, 2026
    • Cockroach Janta Party का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, फाउंडर ने जताई सुरक्षा चिंता May 23, 2026
    • पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 9 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, विपक्ष ने सरकार को घेरा May 23, 2026
    • रांची के युवा कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत, जहर सेवन की आशंका; कई पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस May 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.