Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»झारखंड विधानसभा चुनाव : थम गया प्रचार का शोर ! पहले चरण के लिए 13 नवंबर को वोटिंग
    Latest

    झारखंड विधानसभा चुनाव : थम गया प्रचार का शोर ! पहले चरण के लिए 13 नवंबर को वोटिंग

    News Box BharatBy News Box BharatNovember 11, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat

    43 सीटों पर 683 प्रत्याशी मैदान में

    रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 13 नवंबर 2024 को 43 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. चुनाव आयोग ने मतदान के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं. इसके तहत प्रत्येक मतदान केन्द्र पर सुरक्षा बलों की तैनाती होगी. साथ ही सुरक्षा बलों के लिए प्रयुक्त पेट्रोलिंग गाड़ी और ईवीएम को ले जानेवाली गाड़ियां जीपीएस सिस्टम से लैस होगी. जिसकी आयोग और जिला मुख्यालय द्वारा मॉनिटर किया जाएगा.पहले चरण के लिए 13 नवंबर को सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हो जाएगी. 43 विधानसभा सीटों के 15 हजार 344 बूथों पर चुनाव मैदान में खड़े कुल 683 प्रत्याशी की किस्मत का फैसला होगा. 1 करोड़ 37 लाख 10 हजार 717 वोटर मतदान करेंगे. पहले चरण में कुल वोटरों में 68 लाख 73 हजार 455 पुरुष, 68 लाख 36 हजार 959 महिला और 303 थर्ड जेंडर शामिल हैं. यह जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने दी. उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र पर सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं. मॉडल बूथ के अलावे सभी मतदान केंद्र से वेब कॉस्टिंग की सुविधा होगी. जिसके जरिए आयोग और जिला मुख्यालय कंट्रोल रुम से नजर रखी जायेगी.

    18 हजार गाड़ियों का इस्तेमाल हो रहा

    चुनावी समर में करीब 18 हजार गाड़ियों का इस्तेमाल हो रहा है. मतदान कार्य में लगाए गए इन गाड़ियों पर नजर रखने के लिए इसे हाइटेक रुप से तैयार किया गया है. चुनाव आयोग और जिला स्तर पर बने कंट्रोल रुम से इस पर नजर रखी जाएगी.13 नवंबर को होने वाले पहले चरण के चुनाव के लिए तैयार इन गाड़ियों के बारे में जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि इन गाड़ियों में लगे जीपीएस सिस्टम से ऑनलाइन कंट्रोल रुम से नजर रखी जाएगी. इन गाड़ियों में सेक्टर मजिस्ट्रेट से लेकर ईवीएम के साथ निर्वाचनकर्मी तक बैठे रहेंगे. इसके माध्यम से ईवीएम गाड़ियों की भी जानकारी आयोग को मिलता रहेगा.

    Jharkhand Assembly Elections 2024 Jharkhand election 2024
    Previous Articleप्रथम चरण के चुनाव : 13 को होने वाले वोटिंग को लेकर सोमवार शाम को भोंपू हो जाएंगे बंद
    Next Article 13 नवंबर को वोटिंग : मतदान के लिए वोटर लिस्ट में नाम दर्ज होना जरूरी

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.