Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»झारखंड में राहुल गांधी बोले-खटाखट आएंगे 2500 रुपए | आप वनवासी नहीं आदिवासी हैं
    Latest

    झारखंड में राहुल गांधी बोले-खटाखट आएंगे 2500 रुपए | आप वनवासी नहीं आदिवासी हैं

    News Box BharatBy News Box BharatNovember 8, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    राची। झारखंड में होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर स्टार नेताओं का राज्य में जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को कांग्रेस के सांसद व लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता लोहरदगा में एक चुनावी सभा को संबोधित किए। राहुल गांधी ने आदिवासियों को वनवासी कहे जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि आप वनवासी नहीं बल्कि आदिवासी हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर वे सत्ता में आते हैं तो 50 प्रतिशत रिजर्वेशन की दीवार को गिरा देंगे। साथ ही आदिवासियों को 26 प्रतिशत की जगह 28 प्रतिशत रिजर्वेशन देंगे। राहुल गांधी ने कहा कि देश में आज दो विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है। देश में आदिवासियों, दलित और पिछड़ा वर्ग की भागीदारी ना के बराबर है। राहुल ने कहा कि जब वे जातीय जनगणना की बात करते हैं तो उन्हें कहा जाता है कि वे बांटने वाली राजनीति कर रहे हैं, लेकिन इससे देश बंटेगा नहीं बल्कि मजबूत होगा। राहुल गांधी ने कहा कि जिस दिन उनके गठबंधन की सरकार बनी उसी समय आपके बैंक खाते में 2500 रुपए खटाखट आएंगे। इसके अलावा उन्होंने 450 रुपए में गैस सिलेंडर, 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा, सरना धर्म कोड लागू करने की बात भी कही।

    बताया आदिवासी का मतलब

    राहुल गांधी ने झारखंड के लोहरदगा में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी का मतलब है कि वे देश के पहले मालिक हैं। वहीं, वनवासी का मतलब है कि देश पर आपका कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि आप आदिवासी हैं और देश पर आपका सबसे पहला अधिकार है। उन्होंने कहा कि संविधान में आपको वनवासी शब्द कहीं नहीं मिलेगा। जिन्होंने संविधान बनाया उन्होंने आदिवासी शब्द का इस्तेमाल किया, क्योंकि वे कहना चाहते थे कि देश के जल जंगल और जमीन के असली मालिक आदिवासी हैं। राहुल गांधी ने कहा कि एक तरफ वो लोग हैं जो आपको आदिवासी कहते हैं और आपका सम्मान करते हैं, तो दूसरी तरफ वैसे लोग हैं जो आपको वनवासी करहते हैं और जो भी कुछ आपका है उससे छीनना चाहते हैं।

    Election 2024 Jharkhand Jharkhand Assembly Elections 2024 Rahul gandhi
    Previous Articleझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छठ पर भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य
    Next Article बड़ी खबर : सीएम के निजी सलाहकार सुनील श्रीवास्तव के ठिकानों पर छापेमारी

    Explore More

    June 25, 20263 Mins Read

    वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.