Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना : कल 5 जिलों के माता-बहनों के खाते में जाएगी सम्मान राशि
    Latest

    झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना : कल 5 जिलों के माता-बहनों के खाते में जाएगी सम्मान राशि

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 3, 20242 Mins Read
    Buy Ad Space

    कार्यक्रम स्थल : ट्रेनिंग ग्राउंड खोजाटोली नामकुम

    रांची. झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना अंतर्गत सम्मान राशि वितरण हेतु प्रमण्डल स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों अंतिम चरण में है। आला अधिकारियों द्वारा लगातार कार्यक्रम स्थल में की जा रही तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है। इसी क्रम में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजीव लोचन बक्शी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा द्वारा कार्यक्रम स्थल का दौरा किया गया। इस दौरान अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर उत्कर्ष गुप्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

    तीन लाख वर्ग फीट में लाभुकों के बैठने की व्यवस्था

    4 सितंबर को प्रमण्डल स्तरीय कार्यक्रम में पांच जिलों के लाभुक शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल ट्रेनिंग ग्राउंड, खोजाटोली नामकुम में तीन लाख वर्ग फीट में लाभुकों के बैठने की व्यवस्था की गयी है। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक निर्धारित है। प्रमण्डल के पांचों जिले से आनेवाले लाभुकों की सुविधा के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गयी है। कार्यक्रम स्थल में अलग-अलग जिले के लिए इन्क्लोजर बनाये गये हैं, जहां संबंधित जिले के अधिकारीगण, सेविका-सहायिका एवं सखी मंडल की दीदियों के निर्देश में लाभुक अपना निर्धारित स्थान ग्रहण करेंगे। हर इन्क्लोजर में लाभुकों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था होगी। साथ ही भोजन, पार्किंग, मीडिया आदि हेतु व्यवस्था को लेकर भी संबंधित पदाधिकारियों को उपायुक्त द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है।

    कार्यक्रम स्थल में प्रवेश के लिए तीन गेट

    कार्यक्रम स्थल में तीन गेट बनाये गये हैं, जहां से लाभुक प्रवेश करेंगे। हर गेट पर मेटल डिटेक्टर से प्रवेश करनेवालों की जांच की जायेगी। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम स्थल में विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से सौ से ज्यादा दण्डाधिकारी एवं दो हजार से ज्यादा पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

    बसों के लिए रुट निर्धारित

    कार्यक्रम में रांची जिला के विभिन्न प्रखण्डों एवं अन्य जिलों से लाभुकों को लेकर आनेवाले बसों के लिए रुट निर्धारित किया गया है। संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गयेे हैं, ताकि ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। उपायुक्त द्वारा आगंतुकों से रिंग रोड का सहारा लेकर आने को कहा गया है ताकि शहर में किसी तरह की जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।

    Jharkhand Cm Hemant Soren Maiya Samman Yojana
    Previous Articleहेमंत सोरेन ने खड़गे व राहुल गांधी से शिष्टाचार मुलाकात की
    Next Article झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव ईश्वर आनंद से अमन साहू गैंग ने मांगा एक करोड़ का रंगदारी

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.