Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»CBI ने पाकुड़ में देर रात हाकिम व नीरज अग्रवाल के घर को खंगाला | कई अहम दस्तावेज साथ लेकर गए
    Latest

    CBI ने पाकुड़ में देर रात हाकिम व नीरज अग्रवाल के घर को खंगाला | कई अहम दस्तावेज साथ लेकर गए

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 30, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। सीबीआई की टीम ने पाकुड़ में देर रात तक कारोबारी हाकिम मोमिन व नीरज अग्रावल के घर पर छामेमारी की। रात के लगभग 10 बजे सीबीआई टीम ने नामू टोला स्थित नीरज अग्रवाल के आवास में छापेमारी की। सीबीआई की टीम बीते गुरुवार को दोपहर के लगभग 12 बजे हाकिम मोमिन के घर पहुंची और रात के लगभग 9.45 तक छापेमारी की। सीबीआई की टीम ने पहले हाकिम मोमिन के आलिशान मकान को देखा और उसके बाद बारी बारी सभी कमरों में रखे अलमीरा, बक्सा सहित अन्य सामानों की छानबीन की। रात के 9 बजे हाकिम मोमिन अपने घर पहुंचे तो सीबीआई टीम ने हाकिम से काफी पूछताछ की और 9.45 बजे हाकिम के साथ सीबीआई टीम शहरी क्षेत्र के लिए रवाना हुई। मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई ने टैक्स में हेराफेरी के आरोप में छापेमारी की।

    रात्रि 1.45 बजे रेड समाप्त हुई

    छापेमारी के दौरान टीम में शामिल अधिकारियों ने नीरज के घर की तलाशी ली और उससे हाकिम और उसके बीच कारोबार, हाकिम का लेखाजोखा से संबंधित पूछताछ की और रात्रि के लगभग 1.45 बजे रेड समाप्त हुई। कुछ दस्तावेजों के साथ टीम निकली और अपनी गाड़ी में बैठकर सभी चले गए। बता दें कि हाकिम मोमिन कोल कंपनी के एक बड़े ट्रांसपोर्टर के रूप में जाने जाते हैं। साथ ही उनका पत्थर का भी कारोबार है। साथ ही सरकारी सड़क, पुल पुलिया का भी ठेका लेते हैं। वहीं, नीरज अग्रवाल पहले हाकिम का लेखाजोखा देखते थे। अब वे खुद एक कारोबारी है और हाकिम के साथ मिलकर अभी कारोबार संभाल रहे हैं।

    Cbi Pakud
    Previous Articleझारखंड मुक्ति मोर्चा के रामदास सोरेन ने मंत्री पद की शपथ ली
    Next Article भाजपा में शामिल हुए चंपाई सोरेन ! बाबूलाल मरांडी ने माला पहनाकर स्वागत किया

    Explore More

    September 10, 20263 Mins Read

    BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद

    September 10, 20262 Mins Read

    अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर

    September 10, 20264 Mins Read

    IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद September 10, 2026
    • अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर September 10, 2026
    • IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर September 10, 2026
    • Aadhaar Face Authentication। अब बैंकिंग ऐप में ही होगा फेस वेरिफिकेशन।UIDAI ने लॉन्च किया नया SDK September 10, 2026
    • Asian Games: एशियाड में भारत का शानदार रिकॉर्ड, इन खेलों में सबसे ज्यादा मेडल; दो बार कर चुका है मेजबानी September 10, 2026
    • दिल्ली की अवैध इमारतों पर हरीश साल्वे की दो टूक, बोले- सिर्फ बुलडोजर चलाना समाधान नहीं, लोगों को कहां भेजेंगे? September 10, 2026
    • Karan Adani को SEBI से बड़ी राहत, इंटर-कॉरपोरेट डिपॉजिट मामले में ₹13.65 लाख देकर हुआ सेटलमेंट September 10, 2026
    • Canada से 8 साल बाद भारतीय परिवार की वापसी, शरण की अर्जी खारिज होने पर ट्रक ड्राइवर हरीश को छोड़ना पड़ा देश September 10, 2026
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.