Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»आदिवासियों एवं मूलवासियों के लिए उनकी जमीन ही उनकी जिंदगी का आधार है | जमीन को बचाने के लिए सरकार और प्रशासन को कड़ा कदम उठाना होगा
    News

    आदिवासियों एवं मूलवासियों के लिए उनकी जमीन ही उनकी जिंदगी का आधार है | जमीन को बचाने के लिए सरकार और प्रशासन को कड़ा कदम उठाना होगा

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 28, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। राजधानी के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में रांची के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण मौजा के ग्रामीणों एवं अन्य लोगों के द्वारा द्वारा जमीन लूट के खिलाफ आयोजित एक दिवसीय विशाल धरना दिया गया। इस मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि आदिवासियों एवं मूलवासियों के लिए उनकी ज़मीन ही उनकी ज़िन्दगी का आधार है। जबतक उनके पास ज़मीन है तभी तक उनका अस्तित्व है अन्यथा वे विस्थापन और पलायन का शिकार होकर कब बेदखल हो जाएंगे इसका पता भी नहीं चलेगा। तिर्की ने कहा कि अबतक झारखडं में औद्योगिक विकास और नगर विकास का सबसे अधिक खामियाजा आदिवासियों एवं मूलवासियों ने ही भुगता है। क्योंकि उन्होंने ही उसकी कीमत चुकायी है। तिर्की ने कहा कि जमीन को बचाने के लिए सरकार और प्रशासन को कड़ा कदम उठाना ही होगा, अन्यथा ग्रामीण खुद एकजुट होकर अपनी लड़ाई लड़ेंगे।

    जमीन दलालों के चलचे गांव का स्वरुप बदल गया

    उन्होंने कहा कि विशेष रूप से रांची के मौजा फुटकलटोली, तिलता, कमड़े, सिमलिया, हेसल, बाजरा, हेहल, पंडरा, सुंडिल, दहीसोत, बनहोरा, अगडू, झिरी, सुंडील, चटकपुर, भोड़ा मौजा में गैर मजरुआ ज़मीन और रैयती ज़मीन की भू-माफिया तत्वों द्वारा धरल्ले से कब्ज़ा, लूट और खरीद-बिक्री जारी है। जिसके कारण गांव का स्वरुप ही बदल गया है। तिर्की ने वैसे दलाल और अपराधी तत्वों को चिन्हित कर उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजने सरकार से अनुरोध किया। केंद्रीय सरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष शिवा कच्छप ने कहा कि जमीन बचाने के लिए सभी गांव के अगुवा को एकजुट होना होगा।

    सरकार को भू माफियों पर लगाम लगाना होगा

    समाजसेवी अलबिन लकड़ा ने कहा कि आदिवासी एवं मुलवासी की जमीन को बचाने के लिए सरकार को भू माफिया, अंचल अधिकारी एवं जिला प्रशासन पर लगाम लगाने का काम अविलम्ब करना होगा अन्यथा ग्रामीणों को बाध्य होकर कानून को अपने हाथ में लेना होगा। इस एक दिवसीय विशाल धरना कार्यक्रम में संजय तिर्की मुखिया प्रतिनिधि, सुनील तिर्की पूर्व मुखिया, संजय तिर्की पूर्व मुखिया, शिवा कच्छप अध्यक्ष केंद्रीय सरना संघर्ष समिति, समाजसेवी अलबिन लकड़ा, सुका उरांव, सुनील टोप्पो पूर्व पार्षद, राजेश लिंडा, मुन्तजीर खान, लालु खलखो ग्राम प्रधान, सिद्धांत तिर्की, मदरा पहान, पीटर कच्छप, बुधवा उरांव, दिनेश उरांव, महरू उरांव, राजेश लकड़ा, जूवेल कुजुर, महादेव टोप्पो, मेवा लकड़ा, शिल्पा कच्छप, सुनील गाड़ी, शिव उरांव, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

    bandhu tirkey
    Previous Articleबीजेपी में जाने के एलान के बाद झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन रांची पहुंचे | कहा-बीजेपी में जा रहा हूं | बहुत खुश हूं
    Next Article भाजपा में शामिल होने के 2 दिन पहले चंपई सोरेन ने झामुमो के साथ साथ हेमंत कैबिनेट से इस्तिफा दे दिया

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.